{"_id":"5c909056e6c34d3afd07f97037e81fbd","slug":"between-chaos-counting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अव्यवस्थाओं के बीच हुई मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अव्यवस्थाओं के बीच हुई मतगणना
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 02 Nov 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिला पंचायत और बीडीसी की गिनती के दौरान राजकीय इंटर कॉलेज में अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। आठ बजे के स्थान पर मतगणना साढ़े नौ बजे प्रारंभ हो पाई। आरओ रजित राम वर्मा यह कहकर चिल्लाते रहे कि मेरी कोई सुन ही नहीं रहा।
अव्यवस्था इतनी अधिक थी कि 11 बजे चुनाव जीते बीडीसी के सदस्यों को शाम सात बजे तक प्रमाणपत्र जारी नहीं हो पाए। भोजन न मिलने पर सफाईकर्मियों ने हंगामा किया तो अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। एडीएम प्रशासन को खुद व्यवस्था करानी पड़ी।
राजकीय इंटर कॉलेज में मतगणना समय से शुरू नहीं पाई। आरओ रजित राम वर्मा सही व्यवस्था नहीं करा सके। वह यह कहकर चिल्लाते रहे कि उनकी कोई सुन नहीं रहा है। राजकीय इंटर कॉलेज के बाहर बीडीसी समर्थकों की भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
बीडीसी प्रत्याशियों और उनके एजेंटों ने जमकर हंगामा किया। मतगणना के दौरान कई बार बिजली की अव्यवस्था से भी लोगों को दो-चार होना पड़ा।
सदर ब्लाक के जिन सफाईकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया था, दोपहर के समय उन्हें खाना नहीं मिला तो उन्होंने हंगामा कर दिया। एडीएम प्रशासन के आने पर भोजन की व्यवस्था की गई। उधर, हंगामे को देखते हुए बीडीओ सदर ने विजयी बीडीसी के प्रमाण पत्र तैयार कराए।