फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Better results of Saraswati Vidya Mandirs

यूपी बोर्ड में सफलता पर झूमे छात्र-छात्रा

Sun, 01 Aug 2021 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Better results of Saraswati Vidya Mandirs
सरस्वती विद्या मंदिरों का परिणाम बेहतर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों का इंतजार खत्म हो गया। अधिकांश छात्र-छात्राओं को सफलता मिल गई है। इस विद्यार्थी खुश है। हालांकि बिना परीक्षा के मिले अंकों को लेकर मेधावी छात्र-छात्राओं में कोई खास उत्साह नजर नहीं आया। जिले में सरकारी माध्यमिक विद्यालयों से बेहतर रिजल्ट आरएसएस के सरस्वती विद्या मंदिरों का रहा।
लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्त्रबुद्धे ने बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में सुशांत यादव ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त करके विद्यालय टॉप किया है। हिमांशु 92.5 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा शिवम पाल 91.8 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे। इंटरमीडिएट परीक्षा में अभिनव वर्मा 88.4 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पर रहे। तुषार कुमार 84.4 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा दिव्यांश सैनी 83.8 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे। विद्यालय प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्त्रबुद्धे ने उत्तीर्ण छात्रों को अपने हाथ से मिठाई खिलाकर बधाई दी। विद्यालय के सर्वोत्तम परीक्षा परिणाम पर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने समस्त छात्रों एवं शिक्षकों को शुभकामनाएं प्रदान की।
विज्ञापन

सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी में हाईस्कूल में पहला स्थान 92.16 प्रतिशत अंक के साथ हर्षित शर्मा को मिला। रचना शाक्य 91.83 प्रतिशत के साथ दूसरे और 91.67 प्रतिशत के साथ वैष्णवी और मयंक शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। इंटरमीडिएट में 86.2 प्रतिशत पाकर धु्व्र सिंघल प्रथम, 84.8 प्रतिशत के साथ वर्तिका शर्मा 84.4 प्रतिशत के साथ दूसरे और 84.4 प्रतिशत के साथ जया मिश्रा तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में खुशबू ने 92.3 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में प्रथम स्थान पाया। आशी शर्मा 90.8 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही, पीहू शर्मा 90.5 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रही। इंटरमीडिएट में 88.8 प्रतिशत के साथ कृतिका अरोरा ने विद्यालय में प्रथम स्थान पाया। 87.8 प्रतिशत अंक पाकर निष्ठा सिंह ने दूसरा और 87.4 प्रतिशत अंक पाकर रिया गोयल ने तीसरा स्थान पाया। वाणिज्य वर्ग में रिया वर्मा ने 82.4 प्रतिशत अंक पाकर पहला स्थान, आस्था जैन ने 80.6 प्रतिशत के साथ दूसरा, सान्या वर्मा ने 79.4 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान पाया।
नवाब अजमत अली खान गर्ल्स इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में कुलसुम में 87.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान पाया। सुहाना को 87.30 प्रतिशत के साथ दूसरा और इकरा अब्बासी को 87 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान मिला। इंटरमीडिएट में इलमा और अलीशा परवीन ने 86.6 प्रतिशत के साथ पहला स्थान पाया। 86.4 प्रतिशत के साथ मुस्कान दूसरे और 86 प्रतिशत अंकों के साथ नशरा अंसारी तीसरे स्थान पर रही।
कुंवर जगदीश प्रसाद सनातन धर्महाई स्कूल में श्रुति धीमान ने 88.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर पहला स्थान पाया। दूसरे स्थान पर 88.3 प्रतिशत अंक पाकर मंजू सैनी, तीसरे स्थान पर 86.8 प्रतिशत अंक के साथ परी गोयल रही। प्रधानाचार्या मीता गुप्ता ने शुभकामनाएं दी।
जैन कन्या इंटर कॉलेज शहर में हाईस्कूल में समा मलिक ने 84.67 प्रतिशत अंक के साथ पहला, आयुषी वर्मा ने 84.33 प्रतिशत के साथ दूसरा, अरशी ने 83.33 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान पाया। इंटरमीडिएट में 79.6 प्रतिशत के साथ सुमेरा पहले, 78 प्रतिशत के साथ छवि दूसरे 76.6 प्रतिशत के साथ सुमैय्या तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्या सारिका जैन ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राजवंश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल में यशी धीमान ने 87.66 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्कूल में पहला स्थान पाया। इंटरमीडिएट में मुनीरा एवं मुस्कान ने 75.6 प्रतिशत अंक पाकर पहला स्थान पाया। प्रधानाचार्या समुंद्र सैन ने शुभकामनाएं दी। इस्लामिया इंटर कॉलेज में इंटर में विज्ञान वर्ग में अनस और कला वर्ग शमेऊं अलीम, वाणिज्य वर्ग में सुहैल पहले स्थान पर रहे।

जैन कन्या इंटर कालेज में खु्शी मनाती यूपी बोर्ड की सफल छात्राएं।

जैन कन्या इंटर कालेज में खु्शी मनाती यूपी बोर्ड की सफल छात्राएं।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में कक्षा  दस  में सर्वाधिक अंक प

मुजफ्फरनगर के लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में कक्षा दस में सर्वाधिक अंक प- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed