{"_id":"5e483c478ebc3ee60e768901","slug":"better-coordination-between-teachers-and-parents-muzaffarnagar-news-mrt4691969134","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक और अभिभावकों में हो बेहतर तालमेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक और अभिभावकों में हो बेहतर तालमेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक और अभिभावकों में हो बेहतर तालमेल
मुजफ्फरनगर। न्यू होराइजन स्कूल में आयोजित कार्यशाला में शिक्षक एवं अभिभावकों के समन्वय पर जोर दिया गया। विद्यार्थियों के समग्र विकास के तरीके बताए गए।
कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कॅरियर कंसल्टेंट समृद्धि त्यागी ने अभिभावकों को बच्चों से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक कर उनके निवारण के तरीके बताए। उन्होंने अभिभावकों से सोशल मीडिया सतर्कता, बुद्धि विकास के मानक, साक्षरता कौशल, जीवन कौशल जैसे बिंदुओं पर चर्चा की। सोनिया लूथरा ने विद्यार्थियों की भावनाओं तथा नकारात्मकता को दूर करने के तरीके बताए। प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल ने कहा कि बच्चों का विकास अभिभावक और शिक्षक के समन्वय से ही हो सकता है। कार्यशाला में सुशीला अग्रवाल, परवेंद्र दहिया, अनूप, कुलदीप, अलका मित्तल उपस्थित रहे।