{"_id":"660343baf614f2b30007d634","slug":"bengal-resident-servant-of-farmer-killed-in-titavi-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-119439-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: तितावी - किसान के बंगाल निवासी नौकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: तितावी - किसान के बंगाल निवासी नौकर की हत्या
Wed, 27 Mar 2024 03:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:22 AM IST
विज्ञापन
- गांव बुढ़ीना कलां की घटना, आरोपियों ने सिर में मारा बांट
संवाद न्यूज एजेंसी
तितावी। गांव बुढ़ीना कलां में घेर में सो रहे किसान के बंगाल निवासी नौकर की सिर में लोहे का बांट मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सीओ फुगाना डाॅ. रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि थाना तितावी पुलिस को गांव बुढ़ीना कलां निवासी जितेंद्र कुमार सैनी के नौकर बंगाल निवासी सुमरा (52) की अज्ञात लोगाें ने हत्या करने की सुबह के समय सूचना मिली थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पाया कि मृतक सुमरा किसान जितेंद्र कुमार सैनी के यहां गत 6-7 महीने से नौकरी रह रहा था। नौकर जंगल में किसान के घेर में रहता था। रोजाना की तरह वह सोमवार रात में भी घेर में सो रहा था। इसी दौरान वहां अज्ञात लोगों ने घेर में रखा 20 किलो का लोहे का बांट उठा कर नौकर के सिर में मार कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने मौके से मिले बांट को कब्जे में लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सीओ फुगाना डाॅ. रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि अभी घटना की तहरीर नहीं आई है। घटना का खुलासा करने के लिए टीम बनाई है। मृतक बंगाल का रहने वाला है। किसान की मदद से उसके परिजनों को सूचना कराई है।