फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Benefits of schemes reached to daughters: Baby Rani

बेटियों तक पहुंचे योजनाओं का लाभ : बेबी रानी

Wed, 22 Jun 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Benefits of schemes reached to daughters: Baby Rani
विकास भवन में समीक्षा बैठक लेती कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य । - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि बेटियों तक योजनाओं का लाभ जरूर पहुंचे। कोई भी पात्र व्यक्ति सरकार की योजनाओं से वंचित नहीं रहना चाहिए।
विज्ञापन

विकास भवन में महिला एवं बाल कल्याण और सुरक्षा संबंधी समीक्षा बैठक की। मंत्री ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना की समीक्षा की। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत घर की शान बेटियों के नाम नेम प्लेट लगाने जैसे कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के लिए कहा। बैठक में सीडीओ संदीप भोगिया, नगर मजिस्ट्रेट अनूप कुमार, सीओ सिटी कुलदीप सिंह, सीएमओ महावीर सिंह फौजदार, डीआईओएस गजेंद्र कुमार, जिला दिव्यांगजन सशाक्तिकरण अधिकारी शिवेन्द्र कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी विनित कुमार, ज्योति यादव, संदीप कुमार, पूनम शर्मा उपस्थित रहीं। संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने किया।
विज्ञापन

लैपटॉप वितरण किया गया, बच्चों का बढ़ाया हौसला
उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के 10 लाभार्थियों को लैपटॉप वितरित किए गए। कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने बच्चों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed