फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Benefits of schemes reach common man: Beniwal

पुरकाजी - आम आदमी तक पहुंचा योजनाओं का लाभ : बेनीवाल

Fri, 15 Dec 2023 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 15 Dec 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Benefits of schemes reach common man: Beniwal
पुरकाजी के किसान इंटर कालेज शेरपुर खादर में भाजपा के संवाद कार्यक्रम में मोहित बेनीवाल । संवाद
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

पुरकाजी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचा है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा ने प्रत्येक वर्ग के लिए कार्य किए हैं। गुंडे और माफिया जेलों में बंद हैं, आम आदमी चैन की सांस ले रहा है। बहन-बेटियां बेखौफ होकर बाजारों और स्कूलों में जाती हैं।
क्षेत्र के किसान इंटर काॅलेज शेरपुर खादर में बृहस्पतिवार को भाजपा ने संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष का ग्रामीणों ने स्वागत किया। बेनीवाल ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जरूरतमंद लोगों के लिए आयुष्मान, उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास समेत अन्य योजनाएं संचालित हैं। इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष डाॅ. वीरपाल निर्वाल, पुरकाजी ब्लॉक प्रमुख के पति धनप्रकाश, सदर ब्लॉक प्रमुख अमित चौधरी, भारत भूषण खुल्लर, पंकज त्यागी, विजयपाल त्यागी, निसार सभासद, केपी सिंह, रहतू गुर्जर, राजेंद्र पांचली, बिजेंद्र सिंह, सुनील बारी, संजू कर्णवाल, विक्की पंवार, कनक सिंह, कालूराम मौजूद रहे। अध्यक्षता भगत सिंह चेयरमैन और संचालन मनोज चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव पर किया मंथन
खतौली। भूड़ क्षेत्र स्थित भाजपा नेता अश्विनी उपाध्याय के निवास स्थान पर भाजपा नगर मंडल खतौली की बैठक में 2024 चुनाव के लिए रणनीति बनाई गई। लोकसभा विस्तारक सौरभ तिवारी, अनिल कुमार, अश्वनी उपाध्याय, अमित त्यागी, सुंदर धारीवाल, गुरुदत्त अरोरा, डॉ. हबीब, सुंदर धारीवाल, रवि ग्रोवर, अजय भुर्जी, सुरेंद्र उपाध्याय, कंवरसेन जैन, अश्विनी वाल्मीकि उपस्थित रहे।

संकल्प यात्रा के दौरान बच्चों ने प्रस्तुत की झांकी
(फोटो)
चरथावल। पावटी गांव में संकल्प यात्रा के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्कूल के बच्चों को सम्मानित किया। सरकार की उपलब्धियों को लेकर बच्चों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कर मनमोह लिया। पावटी गांव में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर और जिला पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि डॉ. विपिन त्यागी ने शुभारंभ किया। उज्ज्वला योजना की लाभार्थी महिलाओं को चूल्हे आदि समान वितरित किए। प्रमाणपत्र वितरित किए गए।


गांव वाजिदपुर कवाली में पहुंची संकल्प यात्रा



जानसठ। गांव वाजिदपुर कवाली में विकसित भारत संकल्प यात्रा में महिलाओं, गरीबों और किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी कहा कि भाजपा सरकार ने सभी के विकास की योजनाएं चला रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed