फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Benefit from natural farming at low cost

प्राकृतिक खेती से कम लागत में होगा मुनाफा

Mon, 21 Mar 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Benefit from natural farming at low cost
जानसठ के गांव चितौड़ा के कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में आयोजित किसान मेले एवं कृषक गोष्ठी में जान? - फोटो : KHATAULI
जानसठ। चित्तौड़ा कृषि विज्ञान केंद्र पर आयोजित किसान मेले और कृषक गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने कहा कि प्राकृतिक खेती से कम लागत में मुनाफा मिलेगा। किसान समय-समय पर मिट्टी की जांच जरूर कराएं।
विज्ञापन

सोमवार को कृषि विज्ञान केंद्र मुजफ्फरनगर-द्वितीय के परिसर में फसल अवशेष प्रबंधन परियोजना के अंतर्गत किसान मेले एवं कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उप निदेशक कृषि आरआरपी चौधरी रहे। किसान मेले में विभिन्न कृषि संबंधित विभागों एवं कंपनियों के स्टाल लगाए गए। किसानों ने स्टालों का भ्रमण किया एवं कृषक गोष्ठी के माध्यम से कृषि संबंधित उपयोगी जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

मेले में लगे स्टालों में दयाल ग्रुप जानसठ को प्रथम और दैविक आर्गेनिक लाइफ सर्विस बेहड़ा सादात को दूसरा स्थान मिला। मुख्य अतिथि ने केंद्र प्रभारी डॉ. संजय कुमार के साथ स्टालों का भ्रमण किया। गोष्ठी में डॉ. जेके आर्य ने प्राकृतिक खेती के बारे में किसानों को जानकारी दी। डॉ. वीरेंद्र कुमार ने गन्ने में रोग एवं कीट प्रबंधन की विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु चिकित्सा अधिकारी देवेंद्र पाल सिंह ने पशुपालकों को बांझपन व पशुओं की अन्य बीमारियों की जानकारी दी। संचालन मुरेंद्र सिंह ने किया। मौके पर जिला उद्यान निरीक्षक हरपाल सिंह मलिक, प्रोजेक्ट डायरेक्टर आत्मा अरविंद कुमार शर्मा, केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. यशपाल सिंह, डॉ. संजीव कुमार ने किसानों को उपयोगी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed