फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Began fasting for justice

बेटी को न्याय दिलाने के लिए शुरू किया उपवास   

Mon, 27 Feb 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 27 Feb 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
Began fasting for justice
उपवास पर बैठे शहर के गण्यमान्य लोग। - फोटो : अमर उजाला
महिमा आत्महत्या कांड के विरोध में जनकल्याण उपभोक्ता समिति के अध्यक्ष मनेश गुप्ता का तीन दिन का उपवास रविवार से शुरू हुआ। गुप्ता ने कहा कि महिमा प्रकरण में पुलिस-प्रशासन और सियासत की जो भूमिका रही है, वह पीड़ाजनक है।
विज्ञापन


शिवचौक के पास तुलसी पार्क में तीन दिवसीय उपवास में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, प्रबुद्ध नागरिक, अधिवक्ता और समाजसेवियों ने भाग लिया। जन आंदोलनों की राष्ट्रीय समन्वय समिति के प्रांतीय संयोजक मनेश गुप्ता ने कहा कि महिमा की मां संजू देवी के प्रार्थना पत्र पर यदि पुलिस प्रशासन ने कार्रवाई की होती तो बेटी को आत्महत्या नहीं करनी पड़ती।
विज्ञापन


भ्रष्ट तंत्र में सत्ता, बाहुबल और पैसे के दम पर गरीब आदमी का शोषण हो रहा है। बेटियों की इज्जत पर हमले शर्मनाक हैं। पीड़ित की थानों में रिपोर्ट तक नहीं लिखी जाती। दुर्भाग्य है कि समाज भी धर्म और जाति में बंटकर अन्याय और जुर्म के विरुद्ध सामूहिक रुप से आवाज नहीं उठाता, जिससे असामाजिक तत्वों के हौसले बढ़ते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने महिमा कांड के विरोध में समाज में चेतना को जागृत करने का आह्वान किया। उपवास में महिमा के बाबा रामस्वरुप विश्वकर्मा और भाई अक्षय भी मौजूद रहे। सुरेंद्र कुमार, सोमेंद्र, नरेंद्र, जितेंद्र, सतीश, विजयपाल, विनोद, राधाकृष्ण शर्मा, विजेंद्र धीमान, नरेश पांचाल, मांगेराम पांचाल, पवन, देशपाल आदि ने भाग लिया।       

बिगड़ती कानून व्यवस्था पर देंगे ज्ञापन      
मुजफ्फरनगर। जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर 28 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। जनहित मंच की नई मंडी में सुरेंद्र मित्तल के आवास पर हुई बैठक में बढ़ते अपराध पर चिंता जताई गई। अध्यक्षता डॉ योगेंद्र शर्मा एवं संचालन संजय गोयल ने किया। राजेश कश्यप, धीरज शर्मा, चेतनदेव आर्य, अवनीत चौहान, संदीप शर्मा, ओंकार बालियान, सुहेल सिद्दीकी, रविंद्र अग्रवाल, जितेंद्र तेवतिया आदि मौजूद रहे।

पुलिस ने पचेंडा में आरोपियों के घरों पर दी दबिश 
महिमा आत्महत्या मामले में रविवार को पुलिस की टीमों ने आरोपियों की तलाश में गांव पचेंडा कला में दबिश दी। आरोपियों के मकानों को खंगाला गया। आरोपियों के नहीं मिलने पर पुलिस बैरंग लौट आई। रविवार को एएसपी मणिलाल पाटीदार और सीओ सिटी डॉ तेजवीर सिंह के नेतृत्व में पांच थानों की पुलिस  ने पचेंडा कलां में महिमा आत्महत्या मामले में नामजद आरोपियों की तलाश में दबिश दी।

भारी पुलिस बल को देख गांव मे़ हड़कंप मच गया। दबिश के दौरान सीओ मंडी मणीलाल पाटीदार,  सीओ सिटी डॉ तेजवीर सिंह, नई मंडी कोतवाली पुलिस, महिला पुलिस, सिखेड़ा पुलिस, शहर कोतवाली, सिविल लाइन पुलिस के अलावा भारी पीएसी बल रहा। पुलिस की टीमों ने आरोपियों के घरों को खंगाला, लेकिन सभी आरोपी फरार होने के कारण पुलिस को कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पुलिस को गांव से बैरंग लौट आई। इस चर्चित मामले में नामजद युधिष्ठिर पहलवान, अर्जुन पहलवान इसी गांव के निवासी है।


उपवास से उठाने पहुंचे सीओ सिटी
मुजफ्फरनगर। महिमा आत्महत्या कांड के विरोध में समाजसेवी मनेश गुप्ता ने शिव चौक के पास तुलसी पार्क में तीन दिन का उपवास शुरू किया है। रविवार देर शाम को सीओ सिटी डॉ तेजवीर सिंह मौके पर पहुंचे और मनेश गुप्ता को यह कह कर उपवास से उठाने का प्रयास किया कि पुलिस कार्रवाई कर रही है, आरोपियों के घरों पर दबिश डाल रही है, मगर मनेश गुप्ता ने उपवास से उठने से इंकार कर दिया। कहा कि वे तीन दिनों तक रात और दिन यहीं पर उपवास पर बैठे रहेंगे। बाद में सीओ सिटी बैरंग लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed