फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bed caught fire, old man died of burns

Muzaffarnagar News: बिस्तर में आग लगी, वृद्ध की झुलसने से मौत

Fri, 29 Nov 2024 02:59 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
Bed caught fire, old man died of burns
-बीड़ी से बिस्तर में लगी आग, लाड़पुर गांव में बुधवार रात हुआ हादसा
विज्ञापन

- कूल्हे की हड्डी टूटने के कारण चलने-फिर नहीं सकता था बुजुर्ग

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। लाड़पुर गांव में बीडी सुलगाने के दौरान बिस्तर में लगी आग से बुजुर्ग करण सिंह (80) की जल जाने से मौत हो गई। कूल्हे की हड्डी टूटी होने से बुजुर्ग बचाव नहीं कर सका। मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में बिस्तर लगाया गया था।
गांव लाड़पुर निवासी बुजुर्ग की करीब चार माह पूर्व कूल्हे की हड्डी टूट गई थी, तब से वह उपचाराधीन थे। परिजनों ने उनका बिस्तरा मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में लगाया था, जबकि नीचे उनका परिवार रहता है।
विज्ञापन

बुधवार रात उनका बेटा विजयपाल शादी समारोह में गया हुआ था, जबकि नीचे के कमरे में पौत्र और पुत्रवधू सो रही थी। देर रात करण सिंह के कमरे में आग लग गई। मकान से धुंआ उठता देख कर ग्रामीणों ने परिवार को जानकारी दी। इसके ग्रामीण और परिजन कमरे में पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वृद्ध की मौत हो चुकी थी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। परिवार और ग्रामीणों का कहना है कि मृतक बीडी का सेवन करता था। बीड़ी की चिंगारी से बिस्तर में आग लग गई। आग से झुलस जाने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed