फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Beautician's course started for transgender

ट्रांसजेंडर के लिए शुरू हुआ ब्यूटीशियन का कोर्स

Tue, 23 Feb 2021 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Beautician's course started for transgender
ट्रांसजेंडरों के लिए ब्यूटीशियन कोर्स का शुभारंभ करतीं डीएम। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जनपद में विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जिले के ट्रांसजेंडर्स को स्वरोजगार के लिए तैयार करने को ब्यूटीशियन का कोर्स प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन

कौशल विकास मिशन के अंतर्गत आरपीएल में समाज के सीमांत एवं वंचित समूहों के व्यक्तियों को रोजगारपरक प्रशिक्षण ब्यूटीशियन का कोर्स कराया जा रहा है। प्रशिक्षण प्रदाता अनुराग वेलफेयर सोसाइटी के माध्यम से जनपद में संचालित प्रशिक्षण केंद्र में डीएम सेल्वा कुमारी जे ने ट्रांसजेंडर लोगों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ फीता काटकर किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम ट्रांसजेंडर को समाज की मुख्यधारा में लाकर सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। प्रशिक्षार्थियों को वर्दी का वितरण भी कराया गया। कार्यक्रम में सीडीओ आलोक यादव भी उपस्थित रहे। समाज के सीमांत एवं वंचित समूहों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सक्षम पोर्टल के माध्यम से विभिन्न प्रकार की सेवाएं एवं आर्थिक सहायता ऐसे समूहों को उपलब्ध कराई जा रही है। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी मो. मुशफेकीन, जिला सूचना अधिकारी अनमोल त्यागी, जिला प्रबंधक कौशल विकास मिशन संदीप विश्नोई, प्रशिक्षण प्रदाता राकेश शर्मा, केंद्र डायरेक्टर दीपक पुंडीर, सेंटर मैनेजर कौशर जहां, ट्रेनकर शालिनी, मोनिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed