फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Battery thief injured in encounter, shot in leg

Muzaffarnagar News: बैटरी चोर मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

Thu, 30 Jan 2025 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Battery thief injured in encounter, shot in leg
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली पुलिस की शाहबुद्दीनपुर रोड चौराहे से न्याजूपुरा जाने वाले रास्ते पर बाइक सवार बैटरी चोर के साथ मुठभेड़ हो गई। वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। आरोपी पर शहर कोतवाली सहित चार थानों में दर्ज बैटरी चोरी के मामले में वांछित चल रहा था।
विज्ञापन

एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि शहर कोतवाली पुलिस की चेकिंग के दौरान रात में बाइक सवार चोर के साथ मुठभेड़ हो गई। आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की तो जवाबी कार्रवाई के दौरान वह पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मेरठ जनपद के थाना दौराला के गांव पनवाड़ी निवासी गोपाल पंडित उर्फ रोहित बताया। उससे एक तमंचा व बिना नंबर की बाइक बरामद की। बताया गया कि गिरफ्तार आरोपी हाईवे या खुले स्थान पर रखे बैटरी चोरी करता है। उसने चार माह पहले रोहाना क्षेत्र से बैटरा चोरी किया था।इसके अलावा नई मंडी, पुरकाजी छपार में भी चोरी की थी। इन चारों मामलों में वह वांछित चल रहा था। पहले वह गौतमबुद्ध नगर, हापुड, नोएडा, बागपत से लूट, जानलेवा हमला आदि धाराओं के मामलों में जेल जा चुका है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में एक दर्जन मुकदमे है। आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया। ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed