फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Battery stolen from Kovid-19 railway isolation coach

कोविड-19 रेलवे आइसोलेशन कोच से बैटरे चोरी

Sun, 28 Jun 2020 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Battery stolen from Kovid-19 railway isolation coach
बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन पर यार्ड में खड़ा आइसोलेशन कोच। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कोविड-19 रेलवे आइसोलेशन कोच से बैटरी चोरी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कोविड-19 महामारी के चलते रेलवे कर्मचारियों के लिए भेजे गए गांव बामनहेड़ी स्टेशन के यार्ड में खड़े आइसोलेशन कोच से बदमाशों ने बैटरी चोरी कर लिए। आरपीएफ ने त्वरित कार्रवाई कर महज 12 घंटे के भीतर कबाड़ी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर बैटरी भी बरामद कर लिए। दो मुख्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

रेलवे द्वारा अनलॉक-वन से पूर्व विभागीय कर्मचारियों के लिए कोविड-19 के लिए आइसोलेशन कोच मुजफ्फरनगर भेजा गया था। उक्त आइसोलेशन कोच को शहर से सटे बामनहेड़ी रेलवे स्टेशन के यार्ड में खड़ा किया गया था। हालांकि रेलवे कर्मचारियों में पूरी अवधि के दौरान किसी तरह के कोरोना से जुड़े लक्षण न मिलने के कारण इस आइसोलेशन कोच का इस्तेमाल अब तक नहीं हो सका। आरपीएफ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज शर्मा ने बताया कि शनिवार रात चोरों ने बामनहेड़ी यार्ड में खड़े किए गए आइसोलेशन कोच के 19 बैटरी चोरी कर लिए। रात में ही कोच में चोरी की सूचना पर आरपीएफ सक्रिय हो गई। इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि तत्काल चोरी का मुकदमा दर्ज कर एसआई अनिल कुमार, नौबहार सिंह, हेड कांस्टेबल इकरामुद्दीन खान, कांस्टेबल नवीन त्यागी व विकास की एक टीम गठित कर चोरों की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान सूचना के आधार पर शहर के कच्ची सड़क स्थित मोहल्ला केवलपुरी निवासी कबाड़ी सुुहेल पुत्र जाकिर के घर दबिश दी गई तो रात में ही वहां से आइसोलेशन कोच से चोरी किए गए 17 बैटरी बरामद कर लिए गए। कबाड़ी सुहेल से पूछताछ के बाद उसे बैटरी बेचने वाले केवलपुरी के ही इबरान पुत्र इस्लाम और गांव बहेड़ी निवासी हम्माद पुत्र जरीफ को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि आइसोलेशन कोच से बैटरी चोरी करने वाले मुख्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। चोरी के दो बैटरी उन्हीं के पास बताए जा रहे हैं। उक्त दोनों आरोपियों ने बैटरी चोरी कर इबरान व हम्माद को बेचने के लिए दिए, जिन्होंने इनमें से 17 बैटरी कबाड़ी सुुहेल को बेच दिए थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि तीनों आरोपियों को जेल भेजते हुए फरार आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed