फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bats in Buffalo for playing song on DJ

Muzaffarnagar News: डीजे पर गाना बजाने को लेकर भैंसी में चले डंडे

Sat, 15 Jul 2023 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bats in Buffalo for playing song on DJ
खतौली (मुजफ्फरनगर)। हरिद्वार से मेरठ लौट रहे कसाना डीजे पर नाचने और गाना बजाने को लेकर भैंसी गांव में लाठी डंडे चल गए। हाईवे पर अफरा-तफरी मच मई। पुलिस और ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद डीजे खतौली के लिए निकाला गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात मेरठ का कसाना डीजे गांव भैंसी पहुंचा। काफी देर तक डीजे पर युवक नाचते रहे। इस दौरान कुछ युवकों ने अपनी पसंद का गाना बजाने की बात कही, जिस पर डीजे संचालक ने कहा कि सिर्फ शिवभक्ति के गाने ही बजेंगे। मामले ने तूल पकड़ लिया। देखते देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे चले। गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत किया। पुलिस ने डीजे बंद करा दिया। पुलिस कसाना डीजे को अपने साथ गांव से लेकर खतौली पहुंची। खतौली पहुंचने के बाद फिर से डीजे बजाया गया। जिसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। सीओ खतौली रवि शंकर का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed