{"_id":"580bc22a4f1c1bbd59702ce3","slug":"batir-con-varillas-de-matanza-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 23 Oct 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के तितावी के छतेला गांव में कुछ लोगों ने बकरी के लिए नीम के पत्ते तोड़ने पर एक ग्रामीण की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। हत्या की वारदात से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव नहीं उठने दिया।
बाद में सीओ फुगाना कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत किया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक के भतीजे की ओर से गांव के ही चार लोगों के खिलाफ तितावी थाने पर हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
तितावी थाना क्षेत्र के गांव छतेला निवासी 60 वर्षीय फैय्याज पुत्र आसअली मजदूरी कर अपने परिजनों का लालन-पालन कर रहा था। शनिवार सुबह वह बकरी के खाने के लिए नीम के पत्ते लेने जंगल में गया था, वहां पर जब उसने नफाशा के खेत में खड़े नीम के पेड़ से बकरी के लिए पत्ते तोड़ रहा था।
इसी बीच नफाशा पक्ष वहां पहुंच गया। आरोप है कि उन लोगों ने लाठी-डंडे से सिर पर मारकर फैय्याज की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद ग्रामीण वहां पहुंचे तो कब्रिस्तान के पास नफाशा के खेत में नीम के पेड़ के पास खून से लथपथ फैय्याज की लाश पड़ी मिली।
पास में ही खून से सनी लाठी भी पड़ी मिली। उसके सिर पर कई वार किए गए थे। तितावी पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उठाने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने विरोध करते हुए लाश नहीं उठाने दिया।
मौके पर आला अधिकारियों को बुलाने और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। इसी दौरान डॉग स्क्वायड भी मौके पर बुलाया गया, मगर कोई सफलता नहीं मिल सकी।
बाद में सीओ फुगाना अरुण कुमार, चरथावल, फुगाना, भौराकलां पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को को समझा-बुझाकर शांत किया तथा जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
इसके बाद ही पुलिस शव को कब्जे में ले सकी और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फैय्याज के पांच लड़के और तीन लड़कियां हैं। उसके भतीजे जहांगीर ने गांव के ही अनवर पुत्र अलीहसन, नफासा पुत्र फुलवा असलम और असगर पुत्रगण नफासा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।