{"_id":"63e136ec48e40d3d3e5ba6c5","slug":"barot-marg-three-new-buses-installed-passengers-will-get-convenience-muzaffarnagar-news-c-14-1-107907-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बड़ौत मार्ग तीन नई बसें लगाईं, यात्रियों को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बड़ौत मार्ग तीन नई बसें लगाईं, यात्रियों को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। परिवहन निगम की बसों के बेड़े में बड़ौत मार्ग पर चलने वाली बसों में तीन नई बस लगाई गई है। सुबह के पांच बजे से शाम सात बजे तक इन बसों की यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
मुजफ्फरनगर से बड़ौत मार्ग पर परिवहन निगम की रोडवेज बसों की कमी के कारण यात्रियों को पिछले काफी समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की थी। अब लंबे समय बाद इस मार्ग पर तीन नई बसों का संचालन शुरू किया गया हैं।
अब संख्या हुई 24
पहले इस मार्ग पर बड़ौत डिपो की 15 बसें व मुजफ्फरनगर डिपो की छह बसें फर्राटा भरती थी लेकिन अब तीन बसें नई आने के बाद इन बसों की संख्या 24 हो गई हैं।
चार बड़ौत व एक फेरा लगाएंगी बुढ़ाना का
बताया गया कि नई तीन बसों को बडौत मार्ग पर उतारा गया है। इसके बाद से बसों के संचालन में भी परिवर्तन किया गया है। अब सभी बसें चार चार फेरे बड़ौत के लगाने के साथ ही एक एक फेरा बुढ़ाना का भी लगाएंगी। यह सुविधा लोड फैक्टर के मद्देनजर शुरू की गई है।
विज्ञापन
इन्होंने कहा-
तीन नई बसों को बड़ौत मार्ग पर शुरू किया गया है। इन बसों का संचालन अन्य बसों के साथ किया जा रहा है-राज कुमार तोमर, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी।