फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Baratis thrashed photographers, broke drone cameras

मुजफ्फरनगर: बरातियों ने फोटोग्राफरों को पीटा, ड्रोन कैमरे तोड़े

Sun, 12 Feb 2023 05:05 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 12 Feb 2023 05:05 AM IST
विज्ञापन
Baratis thrashed photographers, broke drone cameras
रतनपुरी। बरात में बरातियों ने फोटोग्राफरों के साथ मारपीट की और ड्रोन कैमरे तोड़ दिए। पीड़ित ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

भोपा क्षेत्र के गांव शुक्रतारी निवासी नरेंद्र कुमार ने बताया कि वह मोरना में फोटो स्टूडियो चलाता है। उसके पास दस फरवरी की रात चरथावल थाना क्षेत्र के गांव अकबरगढ़ निवासी अरुण की शादी की बुकिंग थी। बरात रतनपुरी क्षेत्र के गांव रायपुर नंगली में आई थी। चढ़त के दौरान दूल्हे के भाई ने ड्रोन ऑपरेटर से ड्रोन चलाने के लिए कहा।
दीपांशु ने बिजली के तार होने की बात कहते हुए ड्रोन चलाने से मना किया। इस बात से नाराज दूल्हे के भाई ने ड्रोन ऑपरेटर के साथ मारपीट कर दी और ड्रोन कैमरा भी तोड़ दिया।
विज्ञापन

दीपांशु के साथ फोटोग्राफी कर रहे उसके साथी संजू के साथ भी बरातियों ने मारपीट की। दूल्हे के भाई ने अपने अन्य साथी बरातियों के साथ मिलकर हंगामा किया। बरातियों ने वीडियोग्राफी कर रहे दोनों युवकों के साथ मारपीट करते हुए तीन कैमरे तोड़ दिए। फोटोग्राफर नरेंद्र ने आरोप लगाया कि दूल्हे के भाई ने वीडियोग्राफी कर रहे संजू के साथ मारपीट कर उसका एक फोटोग्राफी कैमरा भी छीन लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को फोटोग्राफर नरेंद्र ने मोरना की फोटोग्राफी एसोसिएशन के अन्य साथियों संदीप, समर, राजीव, दीपक, मनीष, राजेंद्र, संजू आदि के साथ रतनपुरी थाने पर उक्त घटना के संबंध में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed