फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Barati was showing stunts on the highway, fined two lakhs

हाईवे पर स्टंट दिखा रहे थे बराती, दो लाख जुर्माना

Tue, 14 Jun 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Barati was showing stunts on the highway, fined two lakhs
मुजफ्फरनगर के खालापार में आरोपी चालक को नोटिस तामील कराती यातायात पुलिस। इस कार से हाईवे पर बरात? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
हाईवे पर स्टंट दिखा रहे थे बराती, दो लाख जुर्माना
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शादी में जाने के दौरान बरातियों ने नेशनल हाईवे 58 छपार क्षेत्र में लग्जरी गाड़ियों में स्टंट किया। इसकी किसी राहगीर ने वीडियो बनाकर ट्विटर पर डाली तो पुलिस हरकत में आई। एसएसपी अभिषेक यादव के आदेश पर यातायात पुलिस ने गाड़ियों का पता लगाकर उन पर दो लाख दो हजार का जुर्माना किया है।
छपार निवासी आशू की शादी थी जिसमें लग्जरी गाड़ियों में स्टंट करते हुए युवक जा रहे थे। बरात भोपा क्षेत्र में जानी थी। नेशनल हाईवे 58 पर नौर लग्जरी गाड़ियों में कुछ युवक सवार थे। इनमें एक गाड़ी में दूल्हा भी सवार था। युवक गाड़ियों की खिड़की व कुछ ऊपर से खुलने वाली छत से बाहर निकल कर स्टंट कर रहे थे। काफी दूर तक स्टंट किया गया। इस दौरान हाईवे से गुजर रहे किसी राहगीर ने स्टंट का वीडियो बना लिया और पुलिस अधिकारियों के एकाउंट पर ट्वीट कर दिया। सोमवार को एसएसपी अभिषेक यादव को ट्वीट का पता चला तो उन्होंने यातायात पुलिस के टीएसआई ब्रज किशोर त्यागी व दीवान गुलशन चौधरी की टीम बनाकर कार्रवाई के आदेश दिए।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने बताया कि वीडियो के आधार पर जांच में पाया कि सभी गाड़ियां बरात में जाने के लिए किराए पर लाई गई थीं। वीडियो में गाड़ियों के नंबर आ रहे थे। नंबर के आधार पर यातायात पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक युवक को कराया नोटिस तामील
जिन गाड़ियों की पहचान की है उनमें छह ओडी, दो स्कार्पियो और एक जगवार शामिल है। एक गाड़ी खालापार निवासी मनव्वर के पास है उसे यातायात पुलिस ने जुर्माना अदा करने के लिए नोटिस तामील कराया है। जांच में पाया कि यह गाड़ियां काफी समय पहले बेची र्गइं और खरीदारों ने उन्हें अपने नाम नहीं कराया है। सभी गाड़ियां गैर जनपद की हैं। आठ गाड़ियों के मालिक जिले से बाहर के निवासी हैं। उन्हें नोटिस तामील कराने पुलिसकर्मी भेजे जाएंगे।
इन गाड़ियों पर किया जुर्माना
- जीजे27बीई-7286- बीस हजार
- डीएल12सीजी-5255- बीस हजार
- डीएल9सीयू-0659- बीस हजार
- डीएल8सीएक्स-1488- बीस हजार
- डीएल2सीक्यू-9299- बीस हजार
- डीएल7सीके-9319- बीस हजार
- डीएल4सीएएन-6300- बीस हजार
- यूके07एएफ-8118- बीस हजार
- डीएल4सीएनबी-2097- बत्तीस हजार
कोट ---
जो भी यातायात नियमों का उल्लंघन करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई जाएगी। नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा - अभिषेक यादव, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed