फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Baraati's car collided, beating and commotion

बरातियों की कार टकराई, मारपीट और हंगामा

Sun, 20 Feb 2022 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Baraati's car collided, beating and commotion
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर बरातियों की कार एक बाइक से टकरा गई। जिससे बाइक सवार दो युवक घायल होने से बाल बाल बचे। गुस्साए बाइक सवार युवकों ने बरातियों के साथ मारपीट कर दी। जिसको लेकर मौके पर हंगामा हो गया। मौके पर इकट्ठा लोगों ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर बमुश्किल मामला शांत कराया।
विज्ञापन

जिला सहारनपुर से रविवार सुबह मवाना क्षेत्र में बरात जा रही थी। बरात में सहारनपुर निवासी राकेश प्रजापति पुत्र इंद्रजीत अपने साथी महेश व नवीन को साथ लेकर कार द्वारा मवाना बरात में जा रहा था। रास्ते में पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर गांव सालारपुर से निकलते ही सामने से आ रही बाइक में कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने बाइक सवार दोनों युवक रामराज निवासी मदन व प्रवेश घायल होने से बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

टक्कर मारने को लेकर बाइक सवार युवकों ने कार सवार बरातियों के साथ मारपीट कर दी। मारपीट होने पर हंगामा खड़ा हो गया। हंगामा होने पर मौके पर काफी लोग इकट्ठा हो गए। लोगों ने कार समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद कार सवार बराती व बाइक सवार दोनों युवक वहां से रवाना हुए। इस संबंध में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed