फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bar elections: 162 out of 163 lawyers voted

बार चुनाव : 163 में से 162 वकीलों ने किया मतदान

Sat, 25 Jan 2025 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Bar elections: 162 out of 163 lawyers voted
जानसठ में बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर मतदान करने जाते मतदाता अधिवक्ता। स्रोतः संवाद
जानसठ। तहसील बार एसोसिएशन के चुनाव में अधिवक्ताओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। 163 मतों में से 162 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष और सचिव पद पर कांटे का मुकाबला हुआ। मतगणना शनिवार को होगी। तहसील में दिनभर चहल-पहल रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाबूलाल सभागार में सुबह 11 बजे से दोपहर बाद करीब चार बजे तक मतदान हुआ। अध्यक्ष पद के लिए शशि सैनी, प्रद्युम्न भेंटवाल, योगेश भेंटवाल और प्रदीप कुमार गर्ग के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। नजदीकी हार जीत के आसार बन रहे हैं। महासचिव पद के लिए प्रमोद शर्मा, अबरार हुसैन, योगेश गुर्जर और संजीव चौधरी के बीच टक्कर रही। कोषाध्यक्ष पद के लिए कमलदीप, रघुनाथ, मोहम्मद नईम व अनुज शर्मा के पक्ष में मतदान किया गया। बीमारी के कारण एक अधिवक्ता मतदान में हिस्सा नहीं ले सके।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी प्रदीप कुमार गोयल, अचल कुमार गोयल, हसीन हैदर जैदी, वेदप्रकाश सैनी, प्रवेश कुमार गोयल और मांगेराम गुर्जर की देखरेख में सुबह से ही अधिवक्ता मतदान के लिए पहुंचने शुरू हो गए थे। मतदान संपन्न होने के बाद प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ चुनाव पर चर्चा करते नजर आए। वोटों का गणित भी लगाया गया। शनिवार को मतगणना होगी, इसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

जानसठ में बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर मतदान करने जाते मतदाता अधिवक्ता। स्रोतः संवाद

जानसठ में बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर मतदान करने जाते मतदाता अधिवक्ता। स्रोतः संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed