फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bar, bench coordination needed: Kakar

बार, बेंच में समन्वय जरूरी : कक्कड़

Thu, 31 Mar 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 31 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Bar, bench coordination needed: Kakar
program - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। जिला जज आरएन कक्कड़ ने कहा कि बार और बेंच में परस्पर समन्वय और मधुर संबंध होने चाहिए। ऐसा होने से न्यायिक प्रक्रिया सुदृढ़ होती है और वाद कारी को सुलभ न्याय मिलता है।
विज्ञापन


सिविल बार एसोसिएशन के सभागार में अधिवक्ताओं ने जिला जज आरएन कक्कड़ का अभिनंदन किया। जनपद न्यायाधीश ने यहां की बार और बेंच के मधुर संबंध और उनकी कार्यशैली की सराहना की।
विज्ञापन


जिला जज द्वारा किए गए कार्यों और उनकी कार्यशैली के लिए उन्हें सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार गर्ग और महासचिव बिजेंद्र सिंह मलिक ने सम्मानित कर स्मृति चिन्ह भेंट किया। खजान सिंह चौहान, मोल्हड़ सिंह, जिला बार संघ के अध्यक्ष ठाकुर अनूप सिंह, सुरेंद्र कुमार मलिक, भारतवीर सिंह, चंद्रमणि शर्मा, यशपाल सिंह राठौर, डॉ. मीरा सक्सेना, सतेंद्र कुमार, सुनील कुमार, नीटू कुमार, सौरभ पंवार, सुधीर कुमार, राज सिंह रावत, ठाकुर अशोक कुशवाह, जिया लाल जैन आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संचालन बिजेंद्र सिंह मलिक ने किया। उधर, सरकारी अधिवक्ताओं ने भी सेंट्रल हाल में सम्मान समारोह आयोजित कर जिला जज आरएन कक्कड़ का अभिनंदन किया। इस दौरान सभी जुडीशियल अधिकारियों के अलावा डीजीसी दुष्यंत त्यागी, एडीजीसी योगेश शर्मा, जितेंद्र त्यागी, पुष्पेंद्र मलिक, राजू मेहले, अंजुम खान, फिरोज अली, रीतू चौधरी, ठाकुर कुशलपाल सिंह, नरेंद्र शर्मा, विजयपाल, सीताराम आदि           मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed