फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bapu commented on the controversy

बापू पर टिप्पणी से विवादों में घिरा धाकड़ छोरा

Thu, 04 Oct 2018 12:24 AM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Thu, 04 Oct 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
Bapu commented on the controversy
controversy - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में मंगलवार रात ्हुए कार्यक्रम एक शाम तिरंगे के नाम में धाकड़ छोरा फिल्म के हीरो उत्तर कुमार ने महात्मा गांधी के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की। वीडियो वायरल हो जाने के बाद गांधी वादियों ने इसे मुद्दा बना लिया है। जीआईसी के मैदान में एक शाम तिरंगे के नाम कार्यक्रम मंगलवार शाम प्रारंभ हुआ।
विज्ञापन


आयोजक एसडी ग्रुप के नीरज कुमार, विकास बालियान और भाजपा नेता श्रीमोहन तायल थे। कार्यक्रम में धाकड़ छोरा फिल्म के हीरो उत्तर कुमार, कवियत्री अनुराधा शर्मा, गायक संतराम बंजारा, गायिका चंचल बंजारा को आमंत्रित किया गया। एसडी रेडियो की ओर से कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुति दी। भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल, विजय कश्यप, डीएम राजीव शर्मा कार्यक्रम में मौजूद रहे। मंच पर जिस समय हीरो उत्तर कुमार पहुंचे, युवाओं की भीड़ ने उन्हें घेर लिया।
विज्ञापन


पुलिस को यहां व्यवस्था को संभालना पड़ा। उत्तर कुमार ने पहले तो अपनी फिल्म के कुछ डायलॉग बोले। इसी बीच मंच पर लगे देश के शहीदों के फोटो की तारीफ की। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का फोटो नहीं होने पर पर अपमानजनक शब्दों में टिप्पणी कर दी। बुधवार को उत्तर कुमार की गांधी को लेकर की गई टिप्पणी की वीडियो वायरल हुई तो हलचल मच गई। विजय सिंह ने कहा कि बापू पर टिप्पणी अफसोसजनक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने गांधी जी पर हुई टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। रालोद नेता सुधीर भारतीय ने कहा कि बापू का अपमान किया जाना दुर्भाग्य पूर्ण है। उधर, आयोजकों ने कहा कि उत्तर कुमार देहाती फिल्मों के हीरा है, उन्होंने ठेठ भाषा में टिप्पणी कर दी, उनका आशय गांधी को अपमानित करने का नहीं था। उधर, पीनना गांव के सुमित मलिक ने सिविल लाइन थाने में गांधी का अपमान करने वालों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed