फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Banke Bihari's life reputation in Shuktirtha

शुकतीर्थ में बांके बिहारी की प्राण प्रतिष्ठा

Sat, 28 Nov 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Banke Bihari's life reputation in Shuktirtha
शुकतीर्थ में भगवान बांके बिहारी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराते स्वामी ओमानंद महाराज। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शुकतीर्थ में बांके बिहारी की प्राण प्रतिष्ठा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। पौराणिक शुकतीर्थ के स्वामी केवलानंद आश्रम में नवनिर्मित भव्य मंदिर में भगवान बांके बिहारी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा भागवत पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने की। विधि विधान से मंदिर में भगवान शिव, हनुमान और मां दुर्गा की मूर्ति स्थापित की गई।

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भागवत पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि भगवान कृष्ण भारतीय संस्कृति की जीवन धारा के शाश्वत प्रतीक हैं, जो हर व्यक्ति के जीवन में किसी न किसी रूप में समाए हैं। उन्होंने अर्जुन को कुरुक्षेत्र में गीता का जो उपदेश दिया है, वह सदैव मानवता पथ का प्रदर्शन करता रहेगा। भागवत श्रीकृष्ण की साक्षात शब्दमयी मूर्ति है। भगवान कृष्ण 64 विधा तथा 16 कलाओं से पूर्ण हैं। इसीलिए वे परिपूर्णता के अवतार और जीवंत आराध्य हैं। यज्ञमान मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष अरविंद गर्ग, उमा शंकर गर्ग, शलभ गर्ग, सुधीर गर्ग एडवोकेट, नाथीराम, समाजसेवी विनोद शर्मा, ज्योतिषाचार्य राम स्नेही महाराज, भागवत प्रवक्ता अचल कृष्ण शास्त्री, आशीष माधव शास्त्री, राजू उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed