{"_id":"5fb41ad58ebc3e9b804f3680","slug":"bank-manager-s-house-burglary-in-etoz-colony-muzaffarnagar-news-mrt51136610","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटूजेड कॉलोनी में बैंक मैनेजर के घर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटूजेड कॉलोनी में बैंक मैनेजर के घर चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र की पॉश कालोनी एटूजेड में बदमाशों ने बैंक ऑफ बड़ौदा के मैनेजर के आवास से लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। बैंक मैनेजर परिवार के साथ दीपावली का त्यौहार मनाने के लिये खतौली स्थित पैतृक घर गये हुए थे, जहां से देर रात लौटने पर घटना की जानकारी मिली। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है।
मूल रूप से खतौली क्षेत्र के निवासी सुमित खारी शहर के अंसारी रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की मुख्य शाखा में मैनेजर हैं। वे यहां नई मंडी थाना क्षेत्र की पॉश कालोनी एटूजेड में रहते हैं। दीपावली के त्यौहार पर सुमित खारी अपने परिवार के साथ खतौली स्थित पैतृक घर गये हुए थे। परिवार की गैर मौजूदगी में बदमाश किसी तरह उनके आवास में घुस गए और पूरा घर खंगाल डाला। बदमाश घर के कमरों में रखी अलमारियों को तोड़ उनमें रखी नगदी-जेवर ले उड़े। दो दिन तक किसी को इस घटना की भनक तक नहीं लगी। मंगलवार रात बैंक प्रबंधक परिवार सहित घर लौटे तो घर की हालत देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलने पर नई मंडी थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची ओर घटनास्थल की जांच की। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। पुलिस कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल। देर रात तक घटना की तहरीर नहीं दी गई थी। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा का कहना है कि घर में कैश नहीं था, लेकिन गहने व अन्य कीमती सामान था। बैंक प्रबंधक ने अभी चोरी में हुए नुकसान के संबंध में जानकारी नहीं दी है।