{"_id":"683761998d27d73e57058b33","slug":"bank-employee-killed-for-blackmailing-brothers-sister-in-law-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-146708-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: भाई की साली को ब्लैकमेल करने पर हुई बैंककर्मी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: भाई की साली को ब्लैकमेल करने पर हुई बैंककर्मी की हत्या
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला पुलिस ने चौबीस घंटों में हत्यारोपी दिल्ली पुलिस के सिपाही सहित चार हत्यारोपियों व दो अलग-अलग स्थानों पर हुई मुठभेड़ में तीन आरोपियों को घायल हालत में गिरफ्तार किया है।
आरोपियों से अवैध हथियार व चोरी का माल, हजारों रुपये की नकदी बरामद की है। पुरकाजी निवासी बैंक कर्मचारी धनवंत की हत्या उसके भाई की साली व उसके पति, भतीजे व ससुर ने मिलकर की थी। धनवंत अपने भाई की साली से बातचीत करता था, उसको ब्लेकमेल कर रहा था।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पुरकाजी के गांव खाईखेड़ी निवासी बैंककर्मी का शव चरथावल क्षेत्र की नहर में मिला था। इस हत्याकांड में पुलिस ने देवबंद के गांव अंबेहटा शेखा निवासी सुषमा, उसके पति रविद्र उर्फ भीम, भतीजे अंशुल को गिरफ्तार किया। भीम का पिता नंद किशोर फरार है। धनवंत अपने भाई की साली सुषमा से बातचीत करता था। इसके चलते बैंककर्मी को महिला से बुलाकर हत्या कर दी गई। हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा, मृतक की बाइक व हेलमेट बरामद कर लिया। मृतक युवक महिला को ब्लेकमेल कर रहा था।
विज्ञापन
इसके अलावा मीरापुर के गांव भुम्मा में एक ही खानदान के दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। इस दौरान गोली मारकर महकार की हत्या कर दी गई थी। दिल्ली पुलिस के सिपाही शौकेंद्र सहित पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। मुख्य आरोपी शौकेंद्र को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया। मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार : शहर कोतवाली पुलिस ने गांव सादपुर के जंगल में सिविल लाइन थाने की मदीना कॉलोनी निवासी सुहैल उर्फ टुल्ली व उसके साथी अल्तमस को मुठभेड़ में पकड़ा। दोनों घायल हुए हैं। उन्होंने रोहाना में किरयाना व्यापारी की दुकान में चोरी की थी। इसके अलावा खालापार में दिसंबर माह में घर से पौने दो किलो चांदी व नगदी चोरी की थी। इनसे एक किलो 600 ग्राम चांदी, 76190 रुपये व दो तमंचे बरामद हुए।
उधर, शाहपुर पुलिस ने मंधेड़ा में मुठभेड़ के बाद मेरठ के थाना सरूरपुर के गांव हर्रा निवासी सलीम को घायल हालत में पकड़ा। साथ ही एक तमंचा व बाइक बरामद की। आरोपी पर 15 मुकदमे दर्ज हैं।