फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bank customers beaten

बैंक ग्राहकों से पुलिस ने मारपीट की, लोगों का हंगामा 

Tue, 29 Nov 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 29 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Bank customers beaten
बैंक के बाहर लगी ग्राहकों की लाइन। - फोटो : अमर उजाला
खतौली पीएनबी शाखा भूड़ पर एक दरोगा द्वारा ग्राहकों के साथ मारपीट करने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने एसएसपी से मारपीट करने वाले दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दो दिन बैंक बंद रहने के बाद सोमवार को जैसे ही बैंक खुले तो ग्राहकों की लंबी लाइन लग गई। पीएनबी शाखा भूड़ पर दुपहर बाद भुगतान शुरू हुआ।
विज्ञापन


करीब दो घंटा भुगतान होने के बाद किसी को बैंक में नहीं जाने दिया गया। जिस पर लोगों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि शाखा प्रबंधक अपने चहेतों को ही भुगतान कर रहे हैं। इसके बाद बाकी लोगों से कहा गया कि कैश नहीं रहा। जिस पर लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान दरोगा ने लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। दरोगा के तेवर देख लोगों में भगदड़ मच गई। बैंक ग्राहक चिंदौड़ा निवासी सचिन, भूड़ निवासी भूरा, रिहाना आदि का आरोप है कि बैंक में मौजूद दरोगा ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की।
विज्ञापन


जिस पर ग्राहकों में दरोगा के प्रति आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर केपी सिंह ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। लोगों ने एसएसपी से दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों से इसकी शिकायत मुख्यमंत्री तथा डीजीपी से किए जाने की बात कही है। उधर, बैंक प्रबंधक रियाज सागर ने बताया कि कैश की आपूर्ति कम होने से ग्राहकों को परेशानी हो रही है। सोमवार को आठ लाख रुपये मिले, जिससे 175 लोगों को भुगतान किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि दरोगा द्वारा उनके स्टाफ के साथ भी अभद्रता की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed