{"_id":"583c7f4e4f1c1bc91fde5b1a","slug":"bank-customers-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक ग्राहकों से पुलिस ने मारपीट की, लोगों का हंगामा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक ग्राहकों से पुलिस ने मारपीट की, लोगों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 29 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
बैंक के बाहर लगी ग्राहकों की लाइन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली पीएनबी शाखा भूड़ पर एक दरोगा द्वारा ग्राहकों के साथ मारपीट करने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। लोगों ने एसएसपी से मारपीट करने वाले दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। दो दिन बैंक बंद रहने के बाद सोमवार को जैसे ही बैंक खुले तो ग्राहकों की लंबी लाइन लग गई। पीएनबी शाखा भूड़ पर दुपहर बाद भुगतान शुरू हुआ।
करीब दो घंटा भुगतान होने के बाद किसी को बैंक में नहीं जाने दिया गया। जिस पर लोगों ने हंगामा कर दिया। आरोप है कि शाखा प्रबंधक अपने चहेतों को ही भुगतान कर रहे हैं। इसके बाद बाकी लोगों से कहा गया कि कैश नहीं रहा। जिस पर लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इस दौरान दरोगा ने लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। दरोगा के तेवर देख लोगों में भगदड़ मच गई। बैंक ग्राहक चिंदौड़ा निवासी सचिन, भूड़ निवासी भूरा, रिहाना आदि का आरोप है कि बैंक में मौजूद दरोगा ने उनके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की।
जिस पर ग्राहकों में दरोगा के प्रति आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर केपी सिंह ने मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। लोगों ने एसएसपी से दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़ितों से इसकी शिकायत मुख्यमंत्री तथा डीजीपी से किए जाने की बात कही है। उधर, बैंक प्रबंधक रियाज सागर ने बताया कि कैश की आपूर्ति कम होने से ग्राहकों को परेशानी हो रही है। सोमवार को आठ लाख रुपये मिले, जिससे 175 लोगों को भुगतान किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि दरोगा द्वारा उनके स्टाफ के साथ भी अभद्रता की गई है।