फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ban on use of banned fuel in crusher and sugar mills

Muzaffarnagar News: कोल्हू-खांडसारी इकाइयों में प्रतिबंधित ईंधन के इस्तेमाल पर रोक

Thu, 01 Oct 2026 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Ban on use of banned fuel in crusher and sugar mills
मुजफ्फरनगर। गन्ने के नए पेराई सत्र में कोल्हू एवं खांडसारी इकाइयों से होने वाले वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए बुधवार को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) देश दीपक सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इकाई संचालकों को सीएक्यूएम, सीपीसीबी और यूपीपीसीबी के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में बताया गया कि कोल्हू-खांडसारी इकाइयों में भू-तल से करीब 10 मीटर ऊंची चिमनी लगाना आवश्यक है। संचालन में केवल अनुमन्य ईंधन जैसे बैगास, बायोमास, बायोब्रिकेट और सूखे कृषि अपशिष्ट का प्रयोग किया जाए। प्लास्टिक, टायर और रबर जैसे प्रतिबंधित ईंधन जलाने पर रोक रहेगी।
विज्ञापन

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि जनपद एनसीआर क्षेत्र में शामिल होने के कारण वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निर्देशों का पालन अनिवार्य है। इकाई संचालकों को पेराई सत्र शुरू होने से पहले आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सहमति प्राप्त करने के लिए निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदन करने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. गीतेश चंद्र सहित कोल्हू संचालक सलीम अली, मानवेंद्र खांडसारी इकाई संचालक मानवेंद्र चौधरी, श्याम गुप्ता शामिल रहे। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) देश दीपक सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इकाई संचालकों को सीएक्यूएम, सीपीसीबी और यूपीपीसीबी के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में बताया गया कि कोल्हू-खांडसारी इकाइयों में भू-तल से करीब 10 मीटर ऊंची चिमनी लगाना आवश्यक है। संचालन में केवल अनुमन्य ईंधन जैसे बैगास, बायोमास, बायोब्रिकेट और सूखे कृषि अपशिष्ट का प्रयोग किया जाए। प्लास्टिक, टायर और रबर जैसे प्रतिबंधित ईंधन जलाने पर रोक रहेगी।
अधिकारियों ने इकाई संचालकों को पेराई सत्र शुरू होने से पहले आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सहमति प्राप्त करने के लिए निवेश मित्र पोर्टल पर आवेदन करने की जानकारी दी।

प्रदूषण नियंत्रण विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. गीतेश चंद्र सहित कोल्हू संचालक सलीम अली, मानवेंद्र खांडसारी इकाई संचालक मानवेंद्र चौधरी, श्याम गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed