बाहरी व्यापारियों का मंडी में प्रवेश पर पाबंदी
खतौली। एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी ने कृषि उत्पादन मंडी समिति में दूसरे जनपद से आने वाले बाहरी व्यापारियों, ग्राहकों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। मुजफ्फरनगर जनपद के व्यापारियों, खरीदारों, ठेली संचालकों को आधार कार्ड देखने के बाद ही प्रवेश दिया गया। मंडी स्थल पर बने चबूतरे पर किसी को भी दुकान लगाने की इजाजत नहीं दी गई थी, सभी ने मंडी में नीचे ही दुकानें लगाई। मंडी में सख्ती करने के बाद भी भीड़ दिखाई दी। बुधवार को सुबह से ही एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, इंस्पेक्टर संतोष कुमार त्यागी, मंडी सचिव सुमन भारती, मंडी इंस्पेक्टर रिजवान ने मोर्चा संभाल लिया था। मेरठ से आने वाली गाड़ियों का चालान भी किया गया। पुलिस की सख्ती देख मंडी के बाहर अफरातफरी का माहौल बना रहा।