फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Balian is promoting organic sugarcane cultivation

जैविक गन्ने की खेती को बढ़ावा दे रहे हैं बालियान

Tue, 07 Jul 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Balian is promoting organic sugarcane cultivation
भौराखुर्द का किसान विकास बालियान खेत में कर रही है सह फसली खेली। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिले के किसान गन्ने के साथ सहफसली खेती भी कर रहे हैं। जैविक खेती करने वाले भौराखुर्द के किसान विकास बालियान ने गन्ने में लौकी, तुरई और भिंडी की खेती की है। किसान का कहना है कि उसे गन्ने की खेती में अतिरिक्त आय हो रही है।
विज्ञापन

किसान विकास का कहना है कि उसकी पत्नी को गंभीर बीमारी थी, उसके मन में यह बात आई कि बीमारी का एक कारण खेती में प्रयोग किये जा रहे कीटनाशक और रासायनिक उर्वरक भी हैं। तभी से उन्होंने खेती में इन रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशक रसायनों के बजाय जैविक विधि से फसल उगानी शुरू कर दी। किसान ने बताया कि पहले तो गांव के अन्य किसानों ने उनका उपहास किया किंतु अब वे लोग भी समझ चुके हैं कि जैविक खेती से उत्पादित फसल की महत्ता क्या है। जैविक विधि से जो गन्ना खेत में खड़ा है उसकी पैदावार थोड़ी कम अवश्य हैं किंतु उसकी वैल्यू ज्यादा है। किसान द्वारा इस गन्ने का जैविक गुड़ उत्पादन किया जाता है, जिससे उन्हें अच्छी आय हो रही है। इसी प्रकार गन्ने की सहफसली के रूप में लगाये गए जैविक लौकी और तुरई के अच्छे दाम मिल रहे हैं। लोग खेत से ही खरीद कर ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

शुद्धता की बढ़ रही डिमांड
मुजफ्फरनगर। डीसीओ डॉ आरडी द्विवेदी का कहना है कि लोग अपनी पुरानी पद्घति पर लौट रहे है। हर आदमी शुद्ध चीज चाहता है। जो लोग बिना उर्वरक और कीटनाशक के खेती कर रहे है, उनकी फसलों की डिमांड बढ़ रही है। आने वाले समय में इसकी मांग ओर अधिक बढे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed