{"_id":"6a188c6fce10a1faaf0815d4","slug":"bakrid-celebrated-with-joy-prayers-sought-for-peace-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-172331-2026-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: हर्षोल्लास से मनाई बकरीद, अमन-चैन की मांगी दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: हर्षोल्लास से मनाई बकरीद, अमन-चैन की मांगी दुआ
विज्ञापन
जानसठ में स्थित ईदगाह में नमाज अदा करते मुस्लिम समुदाय के लोग। स्रोतः संवाद
मुजफ्फरनगर। ईद उल अजहा का हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शहर से लेकर देहात तक हजारों लोगों ने नमाज अदा की। देश में अमन-चैन की दुआ की। मुफ्ती अली हसन ने खुतबे में फरमाया कि सभी लोग गरीब लोगों को खूब दान करें। उनके लिए कुर्बानी में से भी हिस्सा निकालकर बांटें। उन्होंने देश की तरक्की के लिए विशेष दुआ कराई।
शामली रोड स्थित ईदगाह पर सुबह से ही अकीदतमंद पहुंचने शुरू हो गए थे। सुबह साढ़े छह बजे ईदगाह में नमाज अदा की गई। ईदगाह में सुबह से ही हजारों लोग व बच्चे नमाज अदा करने के लिए पहुंच गए थे। इस दौरान सुरक्षा के भी इंतजाम किए गए थे।
बघरा तांगा स्टैंड व शामली बस अड्डे के पास बैरिकेडिंग लगाकर ईद के समय वाहनों का आवागमन रोक दिया था। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा का लोगों ने स्वागत किया। शहर काजी तनवीर आलम, मुफ्ती जुल्फकार एवं अन्य लोगों से अधिकारियों ने वार्ता की।
विज्ञापन
-- कुर्बानी अल्लाह के लिए : शारिक
खतौली/बुढ़ाना/जानसठ। ईद उल अजहा पर खतौली ईदगाह में तकरीर करते हुए मौलाना शारिक ने कहा कि कुर्बानी अल्लाह के लिए है। शाहपुर में नमाज मुफ्ती वसी ने संपन्न कराई। नमाजियों ने मुल्क की तरक्की के साथ मुल्क में अमन-चैन की दुआ की।
भौराकलां क्षेत्र में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर मुबारकबाद दी। बुढ़ाना, रोहाना कलां, रोहाना खुर्द, बहेड़ी, आखलोर, बड़कली, बाननगर, दीदाहेड़ी, मलीरा, सादपुर की मस्जिदों में अदा की गई। मीरापुर में नमाज मौलाना अरशद कासमी की इमामत में नमाज अदा की गई।
जानसठ के मोहल्ला जन्नताबाद स्थित ईदगाह और विभिन्न मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज खुशनुमा माहौल में अदा की गई। ईदगाह में हजरत मौलाना मुहम्मद लुकमान नजीर, रंग महल स्थित मोती मस्जिद में मौलाना अमीर हैदर सुल्तानपुरी, मदरसा तैय्यबा में मौलाना अब्दुल रहमान नदवी, मदरसा कंजुल उलूम में कारी सलमान, मदरसा तालीमुल कुरान में मुफ्ती सुफियान नजीर ने नमाज अदा कराई।
-- ईमानदारी के रास्ते पर चलने की अपील
पुरकाजी। कस्बे में शहर काजी मुफ़्ती तनमिक अहमद ने लोगों से गरीब मजलूम लोगों की मदद करने व ईमानदारी के रास्ते पर चलने और आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पूर्व गृह राज्यमंत्री सईदुज्जमां, पूर्व चेयरमैन मियां नसीम, सलमान सईद, बशारत खान, चुन्नू मियां, मुनीर सईद, लताफ़त खान, निसार सभासद, इस्तखार सभासद मौजूद रहे।
छपार के खुड्डा में भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने नमाजियों पर पुष्प वर्षा की। बरला में मौलाना यामीन, छपार में मौलाना हुसैन, बसेड़ा में मौलाना अब्दुल्ला ने नमाज पढ़ाई। भाकियू किसान सेना के मंडल अध्यक्ष मोहम्मद मुरसलीन ने नमाजियों पर पुष्प वर्षा की।
--