फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bakiu Tomar's sit-in in sugarcane committee, submitted memorandum

भाकियू तोमर का गन्ना समिति में धरना, ज्ञापन सौंपा

Sun, 26 Jan 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bakiu Tomar's sit-in in sugarcane committee, submitted memorandum
12-खतौली में गन्ना समिति में धरना देकर बैठे भाकियू तोमर के कार्यकर्ता। - फोटो : KHATAULI
भाकियू तोमर का गन्ना समिति में धरना, ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

खतौली। भाकियू तोमर के कार्यकर्ताओं ने किसानों की मांगों को लेकर गन्ना समिति मेें धरना प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन गन्ना सचिव को सौंपा।

शनिवार को ब्लाक अध्यक्ष विशाल अहलावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता एकत्र होकर गन्ना समिति में पहुंचे। कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर समिति में धरना देकर बैठ गए और प्रदर्शन किया। विशाल अहलावत का कहना था कि किसानों का गन्ना ओवर लोड काटा जा रहा है, लेकिन मिल की ओर से किसानों को उसका पैसा नहीं दिया जा रहा है। किसानों का इंडेंट भी कम काटा जा रहा है, इस इंडेंट को बढ़ाया जाए। किसानों का गन्ना भुगतान समय पर दिया जाए। शुगर मिल के अंदर यार्ड खराब है, उसको ठीक कराया जाए। गांव भैंसी के साथ जो इंडेंट किसानों को जारी किया जाता है। उसमें रायपुर नंगली और मथेड़ी के किसानों का इंडेंट अलग किया जाए। कार्यकर्ताओं ने अपनी इन मांगों का पांच सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन गन्ना सचिव महिपाल सिंह यादव को सौंपा। धरना प्रदर्शन करने वालों में अमित अहलावत, सोनू, मोनू, धर्मेन्द्र, आशु, सुनील, मनीष, राहुल, अभिषेक, संजीव, राजीव, अमित, रोहित, आसिफ, आकाश, सचिन, सलीम, सादाब, विजयपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed