{"_id":"5f0611758ebc3e63aa7c9c06","slug":"bakiu-surrounded-the-team-in-the-hospital-khatauli-news-mrt49030742","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू ने अस्पताल में पहुंची टीम को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू ने अस्पताल में पहुंची टीम को घेरा
विज्ञापन
खतौली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में टीम का घेराव करते भाकियू नेता राजू अहलावत व कार्यकर्ता।
- फोटो : KHATAULI
भाकियू ने अस्पताल में पहुंची टीम को घेरा
मुजफ्फरनगर, खतौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का कायाकल्प कराने को लेकर जांच के लिए पहुंची तीन सदस्यीय टीम ने सीएचसी का निरीक्षण किया। इसी बीच भाकियू कार्यकर्ताओं ने टीम का घेराव करते हुए ट्रामा सेंटर में हो रही परेशानियों से अवगत कराते हुए शिकायती पत्र भी सौंपा।
सरकारी अस्पतालों की स्थिति सुधारने के लिए शासन प्रयासरत है। जिन अस्पतालों द्वारा अच्छा कार्य किया जाता है, जिनका स्कोर 70 प्रतिशत से अधिक होता है, ऐसे अस्पताल की सूची बनाकर शासन को भेजी जाती है। उसके बाद ही शासन जांच टीम को भेजता है। बुधवार को सीएचसी केंद्र को कायाकल्प कराने को लेकर तीन सदस्य टीम लखनऊ से आई। डिविजनल प्रोटेक्ट मैनेजर हुमरा, डिविजनल कंसलटेंट डॉ. स्वाति अहलावत, ओपीएम संभल, डा. संजीव कुमार राठौर ने सीएचसी का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के रखरखाव, सफाई व्यवस्था, बायो मेडिकल वेस्ट, इंफक्स कंट्रोल, स्पॉट सर्विस, पोस्टर बैनर द्वारा किए गए प्रचार, अस्पताल से बाहर के हालात, सड़क आदि का जायजा लिया। अब रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
इसी बीच पहुंचे भाकियू के मंडल महासचिव राजू अहलावत ने कार्यकर्ताओं के साथ टीम का घेराव किया। उन्होंने बताया कि खतौली में ट्रामा सेंटर बनाया गया है, जबकि यहां पर किसी भी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं है। यदि कोई मरीज आता है, तो चिकित्सक उपलब्ध नहीं हो पाते। अस्पताल का कायाकल्प तो बाद की बात है, पहले ट्रामा सेंटर का सुचारु चलाए जाना जरूरी है। राजू अहलावत ने टीम को एक शिकायती पत्र भी दिया। जिसे टीम ने प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को पहुंचने का आश्वासन दिया।