फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bajrang Dal workers strike ends

Muzaffarnagar News: बजरंग दल कार्यकर्ताओं का धरना समाप्त

Sat, 11 Jan 2025 06:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2025 06:12 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal workers strike ends
खतौली में एमडीए कार्यालय पर प्रदर्शन करते बजरंग दल कार्यकर्ता। संवाद
खतौली। निर्माणाधीन मंदिर पर एमडीए की ओर से की गई कार्रवाई के मामले में आश्वासन के बाद बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। तीन दिन पूर्व एमडीए की टीम ने सफेदा बाइपास पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन मंदिर की दीवार क्षतिग्रस्त कर दी थी। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने धरने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

सफेदा बाइपास पर एमडीए की टीम ने बिना किसी सूचना के निर्माणाधीन मंदिर की दीवारों को तोड़ दिया था। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने दो दिन में दीवारों को ठीक कराने की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया था। जिसमें दीवारों को ठीक नहीं कराने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी। शुक्रवार को कार्यकर्ता एकत्र होकर एमडीए कार्यालय पहुंचे तथा नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। इस दौरान भूमि मालिक गांव तिगाई निवासी सतपाल सिंह ने दीवारों का निर्माण कराने का आश्वासन दिया। कार्यकर्ताओं ने धरना समाप्त कर दिया। धरना प्रदर्शन करने वालों में बजरंग दल नगर संयोजक चंद्रपाल राजपूत, विवेक रहेजा, पुनीत अरोरा, वरदान विनय, मोनू सैनी आदि शामिल रहे।

राष्ट्रीय उच्च सड़क मार्ग 103 की नाली में घुसा ट्रक और लगता हुआ जाम। स्रोत : संवाद

राष्ट्रीय उच्च सड़क मार्ग 103 की नाली में घुसा ट्रक और लगता हुआ जाम। स्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed