फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bajrang Dal province convenor Vikas Tyagi expressed fear of murder

बजरंग दल के प्रांत संयोजक बोले- कमलेश तिवारी के बाद अब मेरी हत्या का षडयंत्र रच सकते हैं हत्यारे

Sat, 26 Oct 2019 12:20 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 26 Oct 2019 12:20 PM IST
विज्ञापन
Bajrang Dal province convenor Vikas Tyagi expressed fear of murder
बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी - फोटो : अमर उजाला

दारुल उलूम में लाइब्रेरी पर हेलीपैड बनाने और देवबंद में हुए बवाल के दौरान एसपी देहात के गनर से लूटी गई एके-47 के मामले में आवाज बुलंद करने वाले बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने आशंका जताई है कि लखनऊ में हिंदू समाज पार्टी के नेता कमलेश तिवारी की हत्या करने वाले उनकी हत्या का षड्यंत्र भी रच सकते हैं। प्रशासन को इसकी गंभीरता से जांच करानी चाहिए।

विज्ञापन


शुक्रवार को विकास त्यागी ने कहा कि दारुल उलूम के अंदर अवैध रूप से हेलीपैड बनाए जाने के मामले में उन्होंने शासन स्तर से जांच के आदेश कराए जिस पर प्रशासन ने जांच कर उस पर रोक लगवा दी थी। उसी तरह वर्ष 2013 में देवबंद में हुए बवाल के दौरान एसपी देहात के गनर से लूटी गई एके-47 के मामले में उन्होंने आवाज बुलंद की थी। इसी के चलते पूर्व में उन्हें अंतरराष्ट्रीय नंबरों से जान से मारने की धमकियां दी गईं थीं। जिसमें उन्होंने रिपोर्ट भी दर्ज कराई हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: कमलेश हत्याकांड: ...जब मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा सके थे अफसर, वजह है बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

त्यागी ने आशंका जताई कि जो लोग कमलेश तिवारी की हत्या में पकड़े गए हैं, हो सकता है कि धमकियां देने वाले भी वही लोग हों और वो मेरी भी हत्या का षड्यंत्र रच सकते हैं। प्रशासन को इसकी गंभीरता से जांच करनी चाहिए।

त्यागी ने कहा कि जब वह कमलेश तिवारी की हत्या कर सकते हैं तो उनके निशाने पर और भी हिंदूवादी नेता हो सकते हैं। इसलिए शासन प्रशासन को चाहिए कि वह पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराए।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed