फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bagra truck overturns near Baghra

बघरा के पास चावल से भरा ट्रक पलटा

Wed, 20 Nov 2019 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Bagra truck overturns near Baghra
तितावी में पानीपत खटीमा मार्ग पर असंतुलित हो कर पलटे ट्रक को हटाती ट्रेन। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बघरा के पास चावल से भरा ट्रक पलटा
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। बघरा के पास पानीपत-खटीमा राजमार्ग पर चावल से भरा ट्रक अचानक पलट गया। हादसे में क्लीनर घायल हो गया। कार को बचाने के प्रयास में हादसा हुआ। हादसे के कारण राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा। पुलिस ने वाहन को हटवा कर यातायात सुुचारु कराया।

बिहार प्रांत के मुजफ्फरपुर जिले से जशवेंदर सिंह व बलवेंदर सिंह, निवासी गांव सक्का वाली, जिला तरनतारन (पंजाब) ट्रक से 40 टन चावल लेकर जा रहे थे। बुधवार को जैसे ही पानीपत-खटीमा मार्ग पर गढ़ी की चकरोड व मुरादपुरा के पास पहुंचे, तो सामने से तेजी से आ रही एक कार व बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रक सड़क से नीचे उतार दिया। ट्रक नीचे उतरते ही जमीन में धस गया और पलट गया। कंडक्टर बलवेंद्र सिंह घायल हो गया। पुलिस को किसी ने सूचना दी। पुलिस ने लोगों की मदद से दोनों को बाहर निकाला। बाद में बलवेंदर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। उधर, मार्ग पर ट्रक के कारण यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने बाद में यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed