फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Baghra Bus Stand

फलों के बैग में मोबाइल नंबर लिखकर डालने पर बखेड़ा

Wed, 11 Dec 2019 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Baghra Bus Stand
फलों के बैग में मोबाइल नंबर लिखकर डालने पर बखेड़ा
विज्ञापन

तितावी। बघरा में बस स्टैंड पर फल बेचने वाले दूसरे वर्ग के युवक द्वारा महिलाओं व युवतियों द्वारा खरीदे गए फलों के बैग में अपना मोबाइल नंबर लिखकर डालने से बखेड़ा हो गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

गांव बघरा निवासी दूसरे वर्ग का युवक बस स्टैंड पर फलों की ठेली लगाता है। सोमवार को क्षेत्र की एक महिला व छात्रा उससे फल खरीदकर ले गई थी। घर जाकर फल निकाले तो थैलियों में एक मोबाइल नंबर लिखी पर्ची मिली। महिला व छात्रा ने परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। कस्बे के कुछ अन्य लोगों ने भी आरोपी युवक व उसके साथियों पर बस स्टैंड पर पहुंचने वाली महिलाओं व युवतियों पर मोबाइल नंबर लिखीं पर्चियां फेंकने का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर गुरुबचन सिंह का कहना है कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed