{"_id":"6566396201ec9137c90b5314","slug":"bag-full-of-rs-290-lakh-stolen-from-wedding-ceremony-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-12165-2023-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - शादी समारोह से 2.90 लाख रुपये से भरा बैग चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - शादी समारोह से 2.90 लाख रुपये से भरा बैग चोरी
Wed, 29 Nov 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 29 Nov 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
- नई मंडी क्षेत्र के बैंक्वेटहॉल में शादी समारोह के दौरान चोर गिरोह जा घुसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नई मंडी क्षेत्र के बैंक्वेटहॉल में शादी समारोह के दौरान चोर गिरोह जा घुसा। चोरों ने वधू पक्ष की व्यस्तता का फायदा उठा कर कन्या दान में आए दो लाख 90 हजार की रकम से भरा बैग चोरी कर लिया। काफी प्रयासों के बावजूद रुपयों व चोरों का सुराग नहीं लग सका। इस मामले में मंडी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जानसठ कोतवाली क्षेत्र के गांव तिलोरा निवासी अनोज कुमार की बेटी की शादी नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में पचैंडा रोड पर प्लेटिनम बैंक्वेटहॉल में थी। शादी समारोह में काफी संख्या में रिश्तेदार शामिल हुए थे। सभी लोग समारोह में व्यस्त थे। वधू व वर पक्ष के लोग आने वाले रिश्तेदारों की आवभगत में लगे थे। इस दौरान वधू पक्ष के लोग रिश्तदारों व परिचितों के कन्यादान में दिए जा रहे पैसे को बैग में रख रहे थे। यह पैसा दो लाख 90 हजार रुपया बताया गया है।
इसी दौरान कोई चोर गिरोह समारोह में शामिल हो गया और रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया। सूचना देने पर मंडी कोतवाली पुलिस ने पहुंच कर जानकारी लेने के बाद बैंक्वेटहॉल में लगे सीसीटीवी देखे तो एक संदिग्ध दिखाई दिया है। वधू पक्ष ने मंडी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी तो पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ मंडी हेमंत कुमार का कहना है कि सीसीटीवी की मदद से चोर का पता लगाया जा रहा है। पुलिस टीम गठित कर दी है। चोर को जल्द पकड़ा जाएगा।