फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Badla weather, hail fell in Charathaval and Bhopa

बदला मौसम, चरथावल और भोपा में गिरे ओले

Thu, 13 May 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Badla weather, hail fell in Charathaval and Bhopa
मुजफ्फरनगर। जिले में सुबह से ही आकाश में काले बादल छाए रहे। सुबह के समय कुछ देर बारिश होने के बाद तेज हवा चलने लगी। दोपहर बाद एक बार फिर बूंदाबांदी हुई। शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्र में अधिक बारिश हुई। देहात में चरथावल और भोपा में ओलावृष्टि भी हुई। यह बारिश खेती के लिए लाभदायक बताई जा रही है।
विज्ञापन

जनपद में मंगलवार रात से ही आकाश में बादल छाए हुए थे। बुधवार सुबह काली घटा छाने के बाद बारिश शुरू हो गई। जिससे आम जनता को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। कुछ देर बारिश के बाद मौसम साफ हो गया। दिन में फिर से मौसम में परिवर्तन हुआ और आकाश में काले बादल छा गए। शाम को एक बार फिर बूंदाबांदी हुई। शहर में केवल 1.8 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थानों पर भी बारिश हुई है।
विज्ञापन

उधर, भोपा कस्बे में बुधवार सुबह को भी सुबह से ही कस्बे में काले बादल वह घटा का छाना शुरू हो गया था। दोपहर में बारिश और उसके बाद ओलावृष्टि भी हुई। देर शाम तक भी काले बादल छाए रहे। वहीं खतौली में आंधी के साथ मौसम खराब हो गया। तेज बारिश हुई। बारिश के साथ ओले भी गिरे। कुछ स्थानों पर बारिश के कारण कीचड़ हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरकाजी में सवेरे और फिर दोपहर में बादलों की गड़गड़ाहट के साथ बारिश हुई। मंसूरपुर में दोपहर दो बजे आधा घंटे तक बारिश हुई। शाहपुर में दोपहर को तेज हवा चलने के साथ बिजली की गड़गड़ाहट के साथ बूंदाबांदी हुई। जानसठ में भी तेज हवा चलने के साथ बूंदाबांदी हुई। उसके बाद मौसम सामान्य हो गया।

बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहावना
चरथावल। हल्की ओलावृष्टि के साथ मौसम सुहावना हो गया। कस्बा चरथावल, नगला राई, मुथरा, अमीगढ़, दलीपपुरा आदि गांवों में कुछ क्षण के लिए बूंदाबांदी के साथ ओलावृष्टि हुई। हालांकि छिमाऊ, दूधली, बुड्ढ़ाखेड़ा आदि गांव में बड़े-बड़े ओलों की बरसात हुई। किसान मुकेश कुमार, सुरेंद्र कश्यप, राजेंद्र, कुबेरदत्त आदि ने बताया कि खेतों में गेहूं के साथ भूसा उठा चुका है। हल्के ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed