फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Bad road will become the trouble of Kanvidyas

कांविड़यों की मुसीबत बनेंगे बदहाल मार्ग

Tue, 12 Jul 2022 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bad road will become the trouble of Kanvidyas
नगर के कांवड़ मार्ग पर पड़ी निर्माण सामग्री। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कांविड़यों की मुसीबत बनेंगे बदहाल मार्ग
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा शुरू होने वाली है। इसके बावजूद मीनाक्षी चौक से लेकर सूजड़ू पुलिस चौकी तक कई स्थानों पर पानी भरा है। एक जगह बजरी और रेत पड़ा हुआ है। डीएम आवास के सामने पक्के मार्ग के बराबर के कच्चे मार्ग पर ईंट, पत्थर पड़े हैं। ऐसे में कांवड़ियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
इसी सप्ताह से कांवड़ियों का आवागमन शुरू हो जाएगा। प्रशासन मार्ग को दुरुस्त करने की तैयारियों में जुटा है, इसके बाद भी कई स्थानों पर अभी तक व्यवस्था ठीक नहीं बन पाई है। मीनाक्षी चौक से लेकर सूजडू पुलिस चौकी तक कई स्थानों पर पानी भरा है। नुमाइश कैंप के बाहर काफी मात्रा में बजरी और रेत एकत्र है। ऐसे में कांवड़ियों का यहां से निकलना मुश्किल होगा। डीएम आवास के सामने वाली सड़क पर जल निगम ने सड़क तो बना दी है, लेकिन सड़क पर रोड़ी काफी पड़ी है। इसके साथ की सड़क के बराबर में कच्चे मार्ग पर पर ईंट-पत्थर, रोड़े आदि पड़े हैं। इस स्थान पर कांवड़िए आराम करते हैं। प्रशासन को इस पर भी ध्यान देना होगा। एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि कई टीम लगाई गई है। तेजी के साथ सभी कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

खराब लाइटों को बदला जा रहा
नगर पालिका परिषद ने विद्युत व्यवस्था को सुचारु करने के लिए कांवड़ मार्ग पर टीम लगा दी है। जिन खंभों पर लाइट लगी हैं उन्हें ठीक किया जा रहा है। पालिका कर्मियों ने मीनाक्षी चौक के आसपास के सभी खंभों पर अभियान चलाया। वहीं, कांवड़ियों के लिए शिविर लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मीनाक्षी चौक पर एक बड़ा कांवड़ शिविर लगाया जा रहा है। इसका कार्य काफी तेजी से चल रहा है। कई अन्य स्थानों पर भी कांवड़ शिविर लगने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed