फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Backward Front will field candidates in Panchayat elections: Prajapati

पिछड़ा मोर्चा पंचायत चुनाव में उतारेगा प्रत्याशी: प्रजापति

Sun, 13 Dec 2020 11:17 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Dec 2020 11:17 PM IST
विज्ञापन
Backward Front will field candidates in Panchayat elections: Prajapati
रामपुरी मे आयोजित जागरुकता सम्मेलन में मंचासीन अतिथिगण। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पिछड़ा मोर्चा पंचायत चुनाव में उतारेगा प्रत्याशी: प्रजापति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा पंचायत चुनाव में ताल ठोकेगा। संगठन के अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए संघर्ष का रास्ता अपनाना होगा।

रुड़की रोड स्थित विश्वकर्मा धर्मशाला में अति पिछड़ा वर्ग जागरूकता सम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति ने कहा है कि आज समय आ गया है कि हम सब एकजुट होकर अपने वर्ग को आगे बढ़ाएं और पिछड़ा वर्ग विरोधी पार्टियों को अपनी ताकत दिखाएं। आगामी पंचायती चुनाव में अति पिछड़ा वर्ग के लोगों को मजबूती से चुनाव लड़वाने का काम करें और ओर सिर्फ अपने लोगों को ही सपोर्ट करें। अब हमें ग्राम पंचायत से लेकर संसद तक अपनी ताकत बनानी होगी। अति पिछड़ा वर्ग के विभिन्न संगठनों के अध्यक्ष इस अवसर पर मौजूद रहे। इस मौके पर रमेशचंद्र पाल, प्रमोद प्रजापति, नाहर सिंह सैनी, लोकेंद्र सैन, चमन उपाध्याय, मोती राम कश्यप, देशपाल पांचाल ने कहा है कि भारतीय अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा मजबूती के साथ अति पिछड़ा वर्ग की आवाज को उठा रहा है और अब हम सब को एक होकर संगठन को मजबूत करना है। सम्मेलन की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामपाल सिंह पाल व संचालन रामनिवास प्रजापति व श्याम सुंदर प्रजापति ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में ग्राम नरा के प्रधान बिजेंद्र सैनी, दीपक कश्यप, नरेश विश्वकर्मा, सोमपाल प्रजापति, कृष्णा प्रजापति, युवा जिला अध्यक्ष रविंद्र गोस्वामी, पूर्व जिला अध्यक्ष पवन पाल, रविंद्र पाल, महिला जिलाध्यक्ष रीता सैनी, मोनी प्रजापति, सोनू धीमान, जिला प्रभारी सांता प्रकाश विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य दीप्ति पाल, सभासद रामकुमार पाल, श्याम लाल प्रजापति, सुशील प्रजापति, गुड्डू प्रजापति, प्रेमचंद प्रधान, प्रधान विनोद कशयप, कुलदीप कशयप, संजीव प्रजापति, मनीष एडवोकेट, राम मेहर पाल, रमेश प्रजापति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed