फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Backward district among the top one thousand bodies in the country in cleanliness

स्वच्छता में देश की टॉप एक हजार निकायों में पिछड़ा जिला

Wed, 01 Jan 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Backward district among the top one thousand bodies in the country in cleanliness
स्वच्छता में देश की टॉप एक हजार निकायों में पिछड़ा जिला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। देशभर में चल रहे स्वच्छता अभियान में जिला काफी पिछड़ गया है। देश की टॉप एक हजार निकायों में जिले की एक भी निकाय को स्थान नहीं मिला है। देश की सूची में 1193वां स्थान पर पाकर किसी हद तक बुढ़ाना ने जनपद की लाज रखी है। बाकी निकाय सूची में दो हजार के बाद के नंबर पर है।
जिले में दस नगर निकाय हैं। इनमें मुजफ्फरनगर और खतौली नगर पालिका है। जानसठ, मीरापुर, भोकरहेड़ी, पुरकाजी, चरथावल, बुढ़ाना, शाहपुर, सिसौली नगर पंचायत है। स्वच्छता अभियान को लेकर केंद्र सरकार काफी जोर दे रही है। करोड़ों रुपये इस अभियान पर खर्च किया जा रहा है। शहरों को गंदगी से मुक्त करने के लिए अलग-अलग अभियान चल रहे हैं। तमाम कवायदों के बाद भी जिले का स्वच्छता सूची में देश की एक हजार टॉप निकायों में स्थान नहीं आ पाया है। केंद्र सरकार की ओर से घोषित 4157 निकायों में से जिले की बुढ़ाना नगर पंचायत ने 1193वां स्थान लाकर किसी तरह जनपद की लाज रखी है। इसके बाद सीधे पुरकाजी को देश में 2040 वीं रैंक मिली है। मुजफ्फरनगर नगर पालिका को भी 2454 वी रैंक मिली है। जिले की सिसौली नगर पंचायत सफाई में सबसे फिसड्डी रही है। देश में इसे 3708वां स्थान मिला है।
विज्ञापन

निकाय स्थान देश में स्थान जिले में
बुढ़ाना: 1193 वां पहला
पुरकाजी: 2040वां दूसरा
चरथावल: 2317वां तीसरा
खतौली: 2337वां चौथा
मीरापुर: 2375वां पांचवा
जानसठ: 2424वां छठा
मुजफ्फरनगर: 2454वां सातवा
भौकरहेडी: 2964वां आठवा
शाहपुर: 3048वां नौवा
सिसौली: 3708वां दसवा
जिले में बुढ़ाना ने सफाई में पहला स्थान प्राप्त किया
( फोटो समाचार )
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान 2020 में पूरे जनपद में नगर पंचायत बुढ़ाना ने पहला स्थान प्राप्त किया। चेयरपर्सन बाला त्यागी ने कहा कि नगर पंचायत के सभी कार्यालय व सफाई कर्मचारियों तथा कस्बे के नागरिकों के सहयोग से उन्हें पहला स्थान प्राप्त करने में सफलता मिली है। अधिशासी अधिकारी ओमगिरि ने भी खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ से आई टीम ने 27 दिसंबर को कस्बे का निरीक्षण किया था। इस टीम ने कस्बे के पार्क, योगा पार्क, कान्हा गोशाला, भूमिगत कूड़ा पात्र व डंपिंग ग्राउंड का निरीक्षण किया था। टीम के इंचार्ज वैभव पांडे नगर निकाय की सफाई व्यवस्था को देखकर बहुत प्रभावित हुए थे। उनके सामने सफाई एवं कार्यालय कर्मचारियों ने कस्बे को प्रदेेश में सफाई में नंबर एक बनाने का वादा किया था। डंपिंग ग्राउंड में कूडे़ से बनने वाली कंपोस्ट खाद देखकर उन्होंने नगर पंचायत की व्यवस्था की तारीफ की थी। कान्हा गोशाला में गोवंश के गोबर से लकड़ी बनाने की व्यवस्था को देखकर लखनऊ से आई टीम व्यवस्था से बहुत प्रभावित हुई थी। अधिशासी अधिकारी ओम गिरि ने बताया कि यह परिणाम शहरी विकास मंत्रालय केंद्र सरकार द्वारा घोषित किया गया है।

मॉड़ल के रूप में विकसित होगा बुढ़ाना
बुढ़ाना। प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में छह शहरों को मॉडल के रूप मे विकसित करने का निर्णय लिया है। इन सभी शहरों और कस्बे को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रदेश सरकार की लिस्ट में बुढ़ाना नंबर एक पर है। शासन के नगर विकास अनुभाग द्वारा 29 मई 2019 को शहरों को मॉड़ल के रूप में विकसित करने की सूची जारी की गई थी। उसी क्रम में बुढ़ाना में विकास कार्य किए जा रहे हैं। नगर पंचायत की चेयरपर्सन बाला त्यागी ने बताया कि कस्बे को प्रदेश में नंबर एक पर लाने के लिए वे पूरे प्रयास कर रही हैं। नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र त्यागी ने कहा कि कस्बे की जनता के सहयोग की नगर निकाय ने जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed