फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ayush Rastogi first in poster competition

पोस्टर प्रतियोगिता में आयुष रस्तोगी प्रथम

Thu, 23 Sep 2021 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
Ayush Rastogi first in poster competition
पोस्टर प्रतियोगिता में आयुष रस्तोगी प्रथम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एमजी पब्लिक स्कूल में भारत विकास परिषद् संकल्प द्वारा मनाए जा रहे संस्कृति माह के अंतर्गत बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ विषय पर प्रतियोगिता कराई गई। स्कूल के कक्षा 9 से कक्षा 12वीं तक के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। चित्रों के माध्यम से प्रेरक संदेश देने का प्रयास किया।

प्रिंसिपल मोनिका गर्ग और अश्वनी वर्मा ने कार्यक्रम के बारे में शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र छात्राओं को जानकारी दी। कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति एक लगाव पैदा होता है, वहीं उनकी प्रतिभा भी निखरती है। उन्होंने बच्चों द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ विषय पर बनाए गए पोस्टरों के लिए गंभीर विषयों को सुंदर ढंग से उठाकर संदेश देने के लिए छात्र-छात्राओं के प्रयासों की सराहना की। प्रतियोगिता में छात्र आयुष रस्तोगी प्रथम, छात्रा अविशी पंवार द्वितीय, खुशी तोमर तृतीय स्थान पर रहे। रिदम्बरा राज और ख्याति तलवार को सांत्वना पुरस्कार के लिए चुना गया। इस मौके पर रामकुमार तायल, लोकेश चंद्र, अश्वनी वर्मा, राजीव गुप्ता और मनोज माहेश्वरी मौजूद रहे। कला विभाग की शिक्षिका डॉ. अनीता चौधरी और नीना बत्रा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed