{"_id":"5e73c35f8ebc3e72890153bd","slug":"awareness-campaign-launched-to-protect-corona-muzaffarnagar-news-mrt474428879","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से बचाव को चलाया जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से बचाव को चलाया जागरूकता अभियान
विज्ञापन
जिला परिषद में मॉस्क की खरीददारी करते लोग।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
कोरोना से बचाव को चलाया जागरूकता अभियान
मुजफ्फरनगर। कोरोना वायरस को लेकर जिले भर में जागरूकता अभियान चल रहे हैं। शहर में विभिन्न संगठनों के साथ ही अधिकारियों ने भी वायरस को लेकर लोगों को जागरूक किया। एसडी कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड वोकेशनल स्टीज तथा रेडियो एसडी एफएम की ओर से संक्रमण को रोकने के लिए हैंड वॉश अभियान चलाया गया।
बृहस्पतिवार को भोपा बस स्टैंड, गांधी कॉलोनी, चौड़ी सड़क मंडी एवं जानसठ बस स्टैंड पर सैनिटाइजर हैंड वॉश कराया गया। रेडियो एसडी एफएम के निदेशक डा. सिद्धार्थ शर्मा, एसडी फार्मेसी के निदेशक डा. अरविंद कुमार ने कोरोना के बचाव के तरीके बताए। इस दौरान प्रवक्ता डा. क्षितिज अग्रवाल, विमल कुमार भारती, आसिफ, प्रवीन, ईशान अग्रवाल, चारू भारती, शुभांगी गोयल, पल्लवी, राबिया, आरजे सानू, कबीर, नंदिनी आदि मौजूद रहे। उधर, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोहित कुमार ने नवीन मंडी, कूकड़ा मंडी, डा. अनिल कुमार कौशल ने बुढ़ाना, शाहपुर, डा. विकास कुमार, राकेश कुमार ने जीटी रोड, नगर पालिका खतौली, एनएच 58 खतौली के ग्रामीण क्षेत्र, बीकानेर प्लाजा, फारच्यून ग्रेड, क्वालिटी कैफे, हल्दीराम, मंसूरपुर, प्रेमचंद ने मीरापुर, राजीव कुमार ने शहर तथा अशोक कुमार ने अंसारी रोड, रेलवे रोड पर ठेलों पर खाद्य पदार्थ बेचने वालों तथा काम करने वाले कर्मचारियों को कोरोना वायरस से बचाव के तरीके बताए। उन्हें मेडिकल ग्रेड युक्त सैनिटाइजर, साबुन एवं मास्क का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए। अभिहित अधिकारी चमनलाल ने बताया कि प्रतिष्ठान की सफाई के साथ ही होटलों, रेस्टोरेंट एवं धर्मशाला आदि के कमरों में व्यक्तिगत स्वच्छता से संबंधित सामग्री का प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं।
मास्क के लिए मची मारामारी
मुजफ्फरनगर। कोरोना से बचाव के लिए लोग मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके चलते मास्क की मांग काफी बढ़ गई है। जिला परिषद मार्केट की दुकानों पर मास्क खरीदने वालों की भीड़ देखी गई। इसके साथ ही जिला अस्पताल और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोग मास्क पहने नजर आए।