{"_id":"6190091c9618ca70617e517c","slug":"auspicious-time-for-band-baaja-and-procession-from-today-muzaffarnagar-news-mrt5647154116","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से बैंड-बाजा और बरात के शुभ मुहुर्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से बैंड-बाजा और बरात के शुभ मुहुर्त
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में देवोत्थानी एकादशी पर खारीददारी करती महिलांए।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज से बैंड-बाजा और बरात के शुभ मुहुर्त
मुजफ्फरनगर। शादियों के शुभ मुहूर्त रविवार से आरंभ हो जाएंगे। देवोत्थान एकादशी से शहनाई की गूंज सुनाई देगी। कोरोना संक्रमण काल से जूझ रहे बाजार को शुभ मुुहूर्त में उछाल की आस जगी है। कपड़ा बाजार, सराफा बाजार, ब्यूटी पार्लर, डीजे-बैंड, टैंट, हलवाई और फोटो के व्यवसाय से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि शुभ मुहूर्त उनके लिए शुभ रहेगा। शनिवर को बाजार में चहल-पहल दिखाई दी। कपड़ों की खरीदारी सबसे ज्यादा नजर आई। एसडी मार्केट में दिनभर ग्राहकों की आवाजाही लगी रही। रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ लग रही है।
सैकड़ों परिवारों की रोजी-रोटी
शादियों के शुभ मुहूर्त पर सैकड़ों परिवारों की रोजी रोटी भी चलती है। शहर में ही करीब 60 बैंक्वट हाल हैं, इसके अलावा जिले में इनकी संख्या करीब 130 है। यहां लोगों को शादियों सीजन में रोजगार मिलता है। इसी तरह हलवाई समेत अन्य व्यवसाय से जुड़े लोगों को आमदनी की आस लगी है।
इनसेट
14 और 15 नवंबर को सबसे ज्यादा शादियां
पंडित रवि शेखर वत्स ने बताया कि 14 नवंबर को देवोत्थान एकादशी से शुभ मुहूर्त शुरू होंगे। 14 और 15 नवंबर को सबसे अधिक शादियां है। इसके अलावा 17,18, 20, 21, 28, 29 और 30 नवंबर को भी शादियां हैं।
विज्ञापन
किसने क्या कहा
- एसडी मार्केट स्थित शुभ लगन साड़ी शोरूम के संचालक अविनाश कुमार का कहना है कि शुभ मुहूर्त में बेहतर की उम्मीद है। पिछले दो साल से कोरोना संक्रमण काल में शादियों की संख्या अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही। इस बार कई बड़े शुभ लग्न है। ग्राहकों की संख्या भी बढ़ी है।
- योगेंद्रपुरी स्थित ब्यूटी पार्लर की संचालिका रुबी ने बताया कि 14 और 15 नवंबर के लिए सबसे अधिक बुकिंग है। दोनों दिन सबसे अधिक शादियां है। ब्यूटी पार्लर से जुड़े कारोबार पर कोरोना के कारण संक्रमण रहा, लेकिन इस बार लाभ की उम्मीद है।
- भगत सिंह रोड स्थित सराफा की दुकान चलाने वाले संदीप सिंघल का कहना है कि कोरोना के कारण लोगों ने शादियों का खर्च घटाया, जिससे सबसे ज्यादा स्वर्णकार प्रभावित हुए थे। हालांकि इस बार लोगों ने फिर से बाजार का रुख किया है।