फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Auspicious entry of three Jain saints in the city

Muzaffarnagar News: तीन जैन संतों का नगर में मंगल प्रवेश

Wed, 07 Jun 2023 05:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 05:02 PM IST
विज्ञापन
Auspicious entry of three Jain saints in the city
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


खतौली। जैन धर्म के जयघोष के साथ विशुद्ध सागर महाराज के सुशिष्य अनमोल रतन, अनुपम सागर और समत्व सागर महाराज की मंगल आगवानी की। महाराज मुरादाबाद और हस्तिनापुर मार्ग से धर्म शिक्षा का प्रचार करते हुए नगर पहुंचे।

तीनों जैन संत श्रद्धालुओं के समूह के साथ भगवान महावीर मार्ग और बिदीबाडा से होते हुए जक्की वाला मंदिर पहुंचे। मंगल आरती से भव्य स्वागत हुआ। मुनि श्री ने बताया मन की तृप्ति के लिए उसे ऐसी सामग्री दें,जो आत्मा के कल्याण में सहायक हो। उनमें सत्य विचार, साहित्य और सहिष्णुता प्रमुख है। अपने मन को स्थिर कर सहनशक्ति बढ़ाएं। अनुशासित जीवन व्यतीत करें। आलस्य का छोड़कर अपना हर कार्य समय पर करें।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संयोजन संजय ने किया। धर्म सभा संचालन सुशील ने किया। चेलना मंच महिला शक्ति ने विशेष मंगल कलशों के साथ महाराज श्री की विशेष आगवानी कराई। इस दौरान विवेक, राजेंद्र दादरी, सुशील, वीरेश, पुनीत, प्रीति, अरुण, नीरज, बंटी, छवि, अंकित, अजय, सुदेश, महेश, विजय, मोहित स्वतंत्र, रूचि, बबीता, पारुल, रजनी, कुसुम सोम, लता, सुधीर, संजय महलका, नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed