फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Aunt got him murdered for the greed of 100 acres of land

Muzaffarnagar News: साै बीघा जमीन के लालच में बुआ ने कराई थी हत्या

Sat, 14 Dec 2024 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Aunt got him murdered for the greed of 100 acres of land
मुजफ्फरनगर/खतौली। गांव लोहड्डा के कक्षा 12 के छात्र वंश तंवर की हत्या सौ बीघा जमीन के लालच में बुआ ने तीन लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 55 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपी बुआ, शूटर समेत तीन फरार हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि वंश तंवर 30 नवंबर को अपने दोस्त गांव टिटौडा निवासी आदित्य के साथ बाइक पर सवार होकर खतौली जा रहा था। रास्ते में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने वारदात में शामिल गांव खेड़ी रांगढान निवासी योगेश और प्रविंद्र को गंगनहर पटरी दूधली कट और मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव कपसाड़ निवासी सतीश और खेड़ी रांगढान निवासी अजय उर्फ लुक्का को गांव खेड़ी के जंगल में बंद पड़ी सीमेंट की फैक्टरी से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

आरोपियों से पूछताछ की तो वंश हत्याकांड का खुलासा किया। एसपी सिटी ने बताया कि दिल्ली के नारायणा में रह रही वंश की बुआ बबीता ने अपनी बुआ के बेटे योगेश के साथ मिलकर साजिश रची और तीन लाख रुपये सुपारी दी थी। वारदात में शामिल खेड़ी रांगढान निवासी उपेंद्र, बबीता और मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव कपसाड़ निवासी सूरज फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed