फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Atul Maheshwari Scholarship Examination Muzaffarnagar

811 छात्र-छात्राओं ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

Mon, 14 Oct 2019 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
Atul Maheshwari Scholarship Examination Muzaffarnagar
लाइन लगाकर परीक्षा केंद्र में जाते अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा देने आए अभ्यर्थी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
811 छात्र-छात्राओं ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा 2019 में सुनहरे भविष्य के लिए छात्र-छात्राओं ने जबर्दस्त उत्साह दिखाया। 811 विद्यार्थियों ने परीक्षा में शामिल होकर छात्रवृत्ति हासिल करने की अपनी मजबूत दावेदारी पेश की। जिले के कोने-कोने से परीक्षार्थियों ने परीक्षा केंद्र श्रीराम कॉलेज में पहुंचकर शांति से परीक्षा दी।
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा- 2019 का आयोजन रविवार को श्रीराम कॉलेज में किया गया। परीक्षा केंद्र पर सुबह दस बजे से पहले ही अभ्यर्थियों का पहुंचना शुरू हो गया था। ऑनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लाए अभ्यर्थियों को जरूरी जांच के बाद परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। 11 बजे परीक्षा शुरू हुई और 12.30 बजे तक चली। कॉलेज के परीक्षा नियंत्रण डा. सौरभ मित्तल ने बताया कि कुल 811 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इनमें कक्षा नौ और दस के 349 तथा कक्षा 11 एवं 12 के 462 समेत कुल 811 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के आयोजन में मैनेजमेंट डीन पंकज शर्मा, सह परीक्षा नियंत्रक हिमांशु वर्मा, डा. अशफाक अली, रवि गौतम आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन

अभिभावकों के साथ पहुंचे विद्यार्थी
मुजफ्फरनगर। परीक्षा देने वाले विद्यार्थी अपने माता-पिता या अन्य किसी अभिभावक के साथ पहुंचे। अभ्यर्थियों में छात्राओं की संख्या भी काफी रही। अपने पुत्र को परीक्षा दिलाने आए अभिभावक ओमप्रकाश ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि बेटा जरूर इस परीक्षा को पास कर छात्रवृत्ति हासिल करेगा। बेटियों के साथ आई मीनाक्षी और संध्या ने बताया कि उनके बच्चे काफी समय से परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। वे जरूर छात्रवृत्ति पाने में कामयाब होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीद के साथ लौटे विद्यार्थी
मुजफ्फरनगर। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में बेहद उत्साह था। दस बजे से पहले ही परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थी जुटने लगे थे। कुछ तो सामान्य ज्ञान या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें लेकर पहुंचे थे। परीक्षा से पहले वे रिवीजन कर रहे थे। अभ्यर्थी पूरी तैयारी के साथ परीक्षा में शामिल हुए और कामयाबी की उम्मीद लेकर अपने घरों को लौटे। महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज मोरना से आए कक्षा 11 के छात्र सागर ने बताया कि उन्होंने पूरी तैयारी के साथ परीक्षा दी है। प्रश्नपत्र अच्छा था, लेकिन गणित के एक-दो सवाल ने उलझाया। कल्याणकारी इंटर कॉलेज काजीखेड़ा की कक्षा 11 की छात्रा राधिका को पूरी उम्मीद है कि वह इस परीक्षा में पास होगी। दिव्य ज्योति हाईस्कूल मुजफ्फरनगर की कक्षा नौ की छात्रा नंदिनी ने पहली बार कोई प्रतियोगी परीक्षा दी है। उसने बताया कि परीक्षा के लिए पूरी तैयारी की थी। पेपर भी अच्छा हुआ है। भागवंती देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की कक्षा दस की छात्रा चेष्टा वर्मा भी अपनी कामयाबी को लेकर निश्चिंत हैं। नवाब अजमत अली खां इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा फातिमा और लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के कक्षा 12 के छात्र दीपांशु रुहेला ने बेहद सावधानी से प्रश्नपत्र को हल किया। जेपीएस मोरना के कक्षा नौ के छात्र रुद्राक्ष ने बताया कि उन्होंने गणित, विज्ञान एवं सामान्य ज्ञान की पुस्तकों से तैयारी की। इसका उन्हें काफी फायदा मिला। प्रश्नपत्र अच्छा हुआ है। आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज शाहपुर के कक्षा दस के छात्र देव कुमार तथा कक्षा 12 की छात्रा मानसी ने भी पूरी तैयारी के साथ परीक्षा दी। वह समय खत्म होने से 15 मिनट पहले ही प्रश्नपत्र हल कर बैठ गए थे। जैन कन्या इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्रा प्रियांशी भी परीक्षा में पास होने को लेकर पूरी तरह आशान्वित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed