फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attention will be given to the health of malnourished children

कुपोषित बच्चों की सेहत पर दिया जाएगा ध्यान

Sun, 04 Jul 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Attention will be given to the health of malnourished children
कुपोषित बच्चों की सेहत पर दिया जाएगा ध्यान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कुपोषित बच्चों के साथ ही उनकी माताओं के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के लिए जनपद में ‘पोषण संवर्धन की ओर एक कदम’ अभियान का आगाज किया गया। तीन माह तक चलने वाले अभियान के तहत जनपद में चिह्नित बच्चों व उनकी माताओं को बेहतर स्वास्थ्य के लिए उचित खानपान के प्रति जागरूक किया जाएगा।

जनपद के जानसठ, मोरना, शाहपुर, बुढ़ाना, पुरकाजी, बघरा, चरथावल, खतौलीव सदर ब्लॉक में रविवार से ‘पोषण संवर्धन की ओर एक कदम’ अभियान का आगाज किया गया। तीन महीने तक चलने वाले अभियान के तहत जनपद में चिह्नित किए गए अति कुपोषित व गंभीर अति कुपोषित बच्चों के साथ ही उनकी माताओं के स्वास्थ्य प्रबंधन पर जोर दिया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा ने बताया अभियान को शुरू करने से पहले एक से पांच वर्ष की आयु वाले बच्चों को उनके वजन के बेस पर गंभीर अति कुपोषित व अति कुपोषित बच्चों के तौर पर चिह्नित किया गया है। इन सभी बच्चों के साथ ही उनकी माताओं को पहले महीने मातृ पोषण, दूसरे महीने बाल पोषण और तीसरे महीने की प्रथम हजार दिवस थीम के तहत जागरूक किया जाएगा। इस दौरान कुपोषित बच्चों और उनकी माताओं को एक हजार दिन तक पोषाहार रेसिपी, वजन की निगरानी, चौरंगी भोजन और अनुपूरक पोषाहार आदि की जानकारी दी जाएगी। अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता चिह्नित बच्चों के घर-घर जाकर उनके लिए डाइट चार्ट तैयार करेंगी और पोषण का प्रबंध सुनिश्चित करेंगी। वहीं, इन्हें स्वास्थ्य विभाग की मदद से कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के लिए चिकित्सा सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। इसके साथ ही अभिभावकों को बच्चों का समय से टीकाकरण कराने के लिए भी जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed