फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attention Harsh sunlight and heat can make you sick

Muzaffarnagar News: सावधान! कड़ी धूप और लू कर सकती है बीमार

Fri, 03 Mar 2023 06:20 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 06:20 PM IST
विज्ञापन
Attention Harsh sunlight and heat can make you sick
जिला चिकित्सालय के रेडक्रॉस भवन में आयोजित कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर सिंह फौजदार ने कहा कि आने वाले दिनों में कड़ी धूप और लू चलने का अनुमान है। लू और धूप लोगों को बीमार कर सकती है। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कड़ी धूप होने पर बाहर निकलने से बचें और खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें।

जिला चिकित्सालय के रेडक्रॉस भवन में आयोजित कार्यशाला और पत्रकारों से बातचीत में सीएमओ डॉ. फौजदार ने स्वास्थ्य विभाग की उपलब्धियों को गिनाया। सीएमओ ने आने वाले दिनों में लू के प्रकोप से बचने की जरूरत है। दोपहर 12 से तीन बजे के बीच में बाहर निकलने से बचें। जितनी ज्यादा बार हो सकें पानी पीए। अपने शरीर को ढककर ही बाहर निकले और ढीले-ढाले सूती कपड़े ही पहने। तबीयत ठीक ना लगने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं। इस मौके पर उनके साथ एसीएमओ डॉ. प्रशांत कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डॉ. गीतांजलि वर्मा और डॉ. शमशेर मौजूद रहें।
विज्ञापन


चार लोगों को श्रवण उपकरण दिए
जिला चिकित्सालय में विश्व श्रवण दिवस के मौके पर राहुल सैनी, मोहम्मद रहीम, रिफा आदिल और मोहम्मद कासिफ को श्रवण उपकरण वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed