फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Attempts to kidnap children, miscreants fled after seeing villagers

बच्चों के अपहरण के प्रयास का आरोप

Mon, 28 Mar 2022 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Attempts to kidnap children, miscreants fled after seeing villagers
मुजफ्फरनगर, बुढ़ाना। हुसैनपुर कलां गांव की महिला प्रधान के पति ने गांव के ही दो बदमाशों पर बच्चों के साथ मारपीट करने व अपहरण के प्रयास का आरोप लगाया है। बदमाशों ने अपने दो साथियों के साथ बच्चों के साथ मारपीट की तथा उनके अपहरण का प्रयास किया। बच्चों के शोर मचाने पर आई ग्रामीणों की भीड़ देखकर बदमाश भाग गए।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर कलां की महिला प्रधान पति सरवर खान ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसका बेटा नबील व बेटी अनुशा दोनों बाइक द्वारा स्कूल से अपने घर आ रहे थे। दो बाइक सवार चार व्यक्तियों ने गांव के बाहर एक भट्टे के पास इन्हें रोकने का प्रयास किया। किसी प्रकार दोनों भाई-बहन बदमाशों से बचकर गांव तक पहुंच गए। बाइक सवार बदमाशों ने दोनों भाई-बहनों को गांव की एक गली में रोक लिया। उनके साथ मारपीट की तथा उनके अपहरण का प्रयास किया। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र होने लगे तो बदमाश धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की नामजद तहरीर सरवर खान ने कोतवाली में दी है। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार यादव ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। नामजद दो अभियुक्त जकाउल्ला व शाहनवाज उर्फ इच्ची शातिर बदमाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed